अल्बानिया में 8 रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या

punjabkesari.in Saturday, Aug 11, 2018 - 06:04 PM (IST)

तिरानाः अल्बानिया में एक व्यक्ति ने अपने 8 रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या कर दी। अल्बानिया पुलिस ने  बताया कि आरोपी व्यक्ति अभी फरार चल रहा है और उसके पास हथियार है, जिससे वह लोगों के लिए खतरा बन गया है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि राजधानी तिराना से 90 किलोमीटर (55 मील) दक्षिण रेसुलाज गांव में  रिदवान जाइकाज (24) ने दो जाइकाज परिवारों के 8 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया, 'हत्या के बाद हथियार से लैस वह व्यक्ति उस इलाके से भाग गया।' पुलिस के अनुसार इन हत्याओं के पीछे का मकसद अभी अस्पष्ट है।  पुलिस ने आरोपी की तस्वीर जारी की और कोई जानकारी मिलने पर लोगों से बताने के लिए कहा है। पुलिस ने लोगों को आगाह किया कि फरार चल रहा वह व्यक्ति खतरनाक हो सकता है और अगर वह कहीं दिख जाए तो उससे उलझे नहीं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, भारी संख्या में पुलिस इलाके में जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News