ट्रंप टावर के बाहर गागा का प्रदर्शन(Pics)

punjabkesari.in Thursday, Nov 10, 2016 - 05:33 PM (IST)

लॉस एंजिलिस:हिलेरी क्लिंटन को परास्त कर डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद पॉप संगीत की मल्लिका लेडी गागा हिलेरी के प्रचार अभियान में इस्तेमाल किए जाने वाले नारे ‘लव ट्रंप्स हेट’ की तख्ती के साथ ट्रंप टावर के बाहर खड़ी नजर आई।  

यूएस वीकली की खबर के मुताबिक,30 वर्षीय गायिका ने डैमोक्रेटिक प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन को मौखिक समर्थन करते हुए ट्रंप की न्यूयार्क स्थित एेतिहासिक इमारत के सामने खड़ी है।एेसा माना जा रहा है कि हिलेरी के साथ खड़े होने की बात बताने के लिए वह एेसा कर रही हैं।

अपनी कलाई में अमरीकी झंडा बांधे, काले रंग के परिधान में गागा परेशान नजर आ रही थी।‘परफेक्ट इल्लयूजन’ की गायिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर लगाई है और टिप्पणी की है।शाम में ट्रंप के जीतने की खबर सामने आने पर गागा ने ट्वीट भी किया था,‘‘अमरीका के लिए प्रार्थना करता हूं।’’ 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News