20 साल बाद दिखा ये दुर्लभ जीव !

punjabkesari.in Wednesday, Nov 16, 2016 - 12:25 PM (IST)

लंदनः जो दुनिया के सबसे नायाब जानवरों में से एक  इलि पिका लुप्तप्राय हो रहा है। करीब 20 सालों के बाद इस मायावी पहाड़-निवासी जीव को देखा गया है। इस जानवर की पहली बार तस्वीर चीन के तिएनशान पहाड़ों में 1983 में ली वेईडॉन्ग ने ली थी। इसकी प्रजाति को आधिकारिक तौर पर 'Ochotona iliensis' के नाम से जाना जाता है, जो ली के गृहनगर के नाम पर रखा गया है। 

ली एक संरक्षणवादी हैं और इस जानवर की सबसे हालिया तस्वीर उन्होंने जुलाई 2014 में ली थी। वैज्ञानिकों को भी इस जीव के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन उनका मानना ​​है कि यह खरगोश से संबंधित जीव है। ली का कहना है कि  इलि पिका की आबादी में जबरदस्त गिरावट आई है। माना जा रहा है कि उनकी आबादी लगभग 70 फीसदी तक कम हो गई है।

सीएनएन को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि यदि उनकी नजरों के सामने यह जीव विलुप्त हो गया, तो वह खुद को बहुत दोषी महसूस करेंगे। इस जीव की वर्तमान जनसंख्या करीब 1000 के आस-पास है। अफसोस की बात है कि प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण इस जीव की आबादी कम होती जा रही है। वर्तमान में, कोई भी आधिकारिक संगठन नहीं है, जो इलि पिका के संरक्षण के लिए अध्ययन करे या काम करे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News