इस लड़की को देखने के लिए लग जाती है भीड़,जानिए क्यों?

punjabkesari.in Tuesday, Jul 26, 2016 - 02:45 PM (IST)

ताईपेईः दुनियाभर में कई ऐसी लड़कियां है, जो बिल्कुल बार्बी डॉल की तरह लगती हैं। ऐसी ही एक लड़की ताइवान की रहने वाली सु वे-हान हैं। वे काऊशुंग सिटी के मैक डोनाल्ड में काम करती हैं। इन्हें जो भी देखता है वो हैरान हो जाता है, क्योंकि इनका चेहरा किसी गुड़िया की तरह लगता है।  


सु वे-हान जिस काउंटर होती हैं, वहां लोगों की लाइन लगी रहती है। हर कोई इसके हाथों से ही फास्ट फूड लेना चाहता है। कोई इसे वेईवेई तो कोई हैतुन के नाम से पुकारता है। कुछ माह पहले ही ताइवान के रहने वाले एक ब्लॉगर रैनडॉग की इस पर नजर पड़ी तो उन्होंने इसके फोटोज क्लिक कर अपने ब्लॉग पर डाल दिया। सु वे-हान के फोटोज को लाखों लोगों ने लाइक किया।

सोशल साइट्स पर जैसे ही सु वे-हान की फोटोज वायरल हुई, लोगों ने कमेंट्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कुछ लोगों द्वारा इस लड़की को मैक डोनाल्ड के इतिहास में सबसे प्यारी देवी कहा जा रहा है। वहीं कुछ लोगों ने इसे फेक बताया। उनके मुताबिक ऐसी कोई लड़की नहीं है। हालांकि, वेईवेई का इंस्टाग्राम अकाउंट भी है, जहां पर उसके 1 लाख 11 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं।  फेसबुक पर 1 लाख 36 हजार लोगों ने वेईवेई के पेज को लाइक किया है।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News