क्वेटा में डीआईजी कार्यालय पर आतंकवादी हमले में 9 की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Jan 29, 2019 - 09:17 PM (IST)

क्वेटा: पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के लोरालाई में पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी)के कार्यालय पर मंगलवार को हुए हमले में चार पुलिसकर्मियों समेत 10 लोगों की मौत और 17 लोग घायल हुए हैं। 

बलूचिस्तान के पुलिस महानिरीक्षक मोहसिन हसन बट ने बताया कि उप महानिरीक्षक के कार्यालय पर गोलीबारी और विस्फोट किया गया। बलूचिस्तान के गृह मंत्री जियाउल्लह लंगोवे ने बताया कि दो हमलावार मारे गए हैं। इससे पहले बट ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि हमले के समय लिपिकों के लिए भर्ती परीक्षा चल रही थी। 

डान न्यूज के अनुसार लोरालाई सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ फहीम ने बताया कि 15 घायलों को उपचार के लिए लाया गया। दो नागरिकों की हालत बिगड़ने पर उन्हें लोरालाई के कम्बाइंड मिलिट्री अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। गौरतलब है कि एक जनवरी को भी इसी तरह का हमला इसी जिले में हुआ था जिसमें चार सुरक्षा बल मारे गए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News