आतंकवाद के खिलाफ जांच, ब्रिटेन में किशोरी सहित 3 लोग गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Sep 04, 2018 - 05:24 PM (IST)

लंदनः ब्रिटिश पुलिस ने आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ जांच के सिलसिले में एक किशोरी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।लंदन के मेट्रोपोलिटन पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आतंकवादी गतिविधियों के लिये धन मुहैया कराने के संदेह में 16 वर्षीय एक लड़की और 26 एवं 53 साल की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के आतंकवाद विरोधी कमान ने गिरफ्तारियां कीं।     

मंगलवार तड़के पश्चिम लंदन में दो अलग-अलग जगहों से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पुलिस की ओर से तलाश अभियान जारी है। अधिकारियों ने संदिग्धों के नाम का खुलासा नहीं किया है और उन पर अभी आरोप नहीं लगाया गया है। गिरफ्तार लोगों से दक्षिण लंदन के एक थाना में पूछताछ की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News