ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानी हिंसा मामले में 3 गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Mar 30, 2023 - 03:02 PM (IST)

मेलबोर्न: ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानी हिंसा मामले में पुलिस ने  3 लोगों को  गिरफ्तार  किया है।  मेलबोर्न ईस्ट नेबरहुड पुलिसिंग टीम ने जनवरी के अंत में फेडरेशन स्क्वायर में एक कथित झगड़े के संबंध में तीन लोगों को  पकड़ा है। ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरिया पुलिस ने गुरुवार को बताया  29 जनवरी को फेडरेशन स्क्वायर पर खालिस्तान के जनमत संग्रह कार्यक्रम में  कथित तौर पर दो झगड़े हुए, पहला 12.45 बजे और दूसरा करीब 4.30 बजे हुआ था। झगड़े में झंडे के खंभे का इस्तेमाल कई पुरुषों द्वारा हथियार के रूप में किया गया था जिससे कई लोगों को  चोटें आईं।

 

दोनों कथित घटनाओं में, पुलिस ने भीड़ को अलग करने और तितर-बितर करने के लिए तुरंत कार्रवाई की। दूसरी घटना में पेपर स्प्रे  का इस्तेमाल किया गया। घटना के दिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस सप्ताह तीन और गिरफ्तार किए गए। विक्टोरिया पुलिस ने  कहा कि इस सप्ताह गिरफ्तार किए गए तीन लोग कल्कालो के एक 23 वर्षीय व्यक्ति, स्ट्रैथटुलोह के 39 वर्षीय व्यक्ति और क्रेगीबर्न के एक 36 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं । इस सप्ताह आरोपित सभी लोगों को 8 अगस्त को मेलबर्न मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होने के लिए जमानत दे दी गई है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Taranjeet Singh

Related News