जर्मनी में विमान दुर्घटना में 3 की मौत, कई घायल

punjabkesari.in Monday, Oct 15, 2018 - 01:13 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः जर्मनी में रविवार को प्लेन लैंडिग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना फुल्डा शहर के पास वारकूप पर्वत पर बने एयरपोर्ट पर हुई, प्लेन जब लैंडिग कर रहा था तो वह जमीन से काफी ऊंचाई पर था, जिसके कारण वह रनवे से फिसलता चला गया।

जर्मनी पुलिस ने बाताय कि प्लेन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस अभी पीड़ितों की पहचान कर रही है। बयान में कहा गया है कि विमान के पायलट और तीन यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जर्मनी के प्रधानमंत्री बौफियर और आंतरिक मंत्री पीटर बेथ ने प्लेन दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। राज्य चांसलर ने ट्विटर पेज पर और मदद के लिए आपातकालीन सेवाओं के लिए धन्यवाद किया। इस प्लेन को प्राइवेट कंपनी का बताया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News