चीन के गुआंगजौ में बवंडर से 5 लोगों की मौत, 33 अन्य घायल

punjabkesari.in Sunday, Apr 28, 2024 - 07:26 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क : दक्षिणी चीन के गुआंगजौ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बवंडर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 लोग घायल हो गए है। CNN ने चीनी सरकारी मीडिया के हवाले से ये जानकारी दी है। दक्षिणी चीन में लगभग 1 करोड़ 90 लाख लोगों की आबादी वाले शहर गुआंगजौ में स्तर-तीन की तीव्रता वाले बवंडर देखे जा रहे हैं। 

न्यूज एजेंसी  के मुताबिक बवंडर में 141 फैक्ट्री की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, लेकिन कोई भी आवासीय घर नहीं गिरा। सिन्हुआ का हवाला देते हुए CNN ने बताया कि बैयुन जिले के लियांगटियन गांव में एक मौसम केंद्र है, जहां से बवंडर के बारे में पता चल था। स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे तक खोज एवं बचाव अभियान पूरा कर लिया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Recommended News

Related News