मुंबई हमला: पाक अदालत ने एफआईए को विशेष व्यक्ति की नियुक्ति का आदेश दिया

punjabkesari.in Sunday, Sep 24, 2017 - 06:43 PM (IST)

लाहौर: मुंबई आतंकी हमले के 7 संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई कर रही पाकिस्तान की एक अदालत ने संघीय जांच एजेंसी (एफआईए)को इस मामले में बयान दर्ज करने के लिए 24 भारतीय गवाहों को यहां लेकर आने की बात आगे बढ़ाने की एक व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपने का आदेश दिया।  


मुंबई आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता जकीउर रहमान लखवी,अब्दुल वाजिद, मजहर इकबाल, हमाद अमीन सादिक,शाहिद जमील रियाज,जमील अहमद और यूनिस अंजुम 2008 मुंबई हमले के संबंध में हत्या के लिए उकसाने,हत्या के प्रयास, साजिश एवं इसे अंजाम देने के आरोपों का सामना कर रहे हैं।  


इस मामले में अभियोजन का कहना है कि सुनवाई पूरी करने के लिए भारतीय गवाहों के बयानों की जरूरत है।यह सुनवाई 7 साल से अधिक समय से चल रही है।भारत पाकिस्तान से सुनवाई जल्द से जल्द पूरी करने का अनुरोध कर रहा है और भारत का कहना है कि आरोपियों के अभियोजन के लिए पाकिस्तान के साथ पर्याप्त सबूत साझा किए गए हैं।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News