बीवी की डिलीवरी पर हुअा कुछ एेसा, सरेअाम मार दी डॉक्टर काे गाेली!

punjabkesari.in Friday, May 27, 2016 - 07:12 PM (IST)

रियाद: साऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक शख्स ने अस्पताल में घुसकर पुरुष डॉक्टर काे गाेली मार दी। इस डॉक्टर की गलती सिर्फ यह थी कि उसने उस शख्स की पत्नी की डिलीवरी करवाई थी। जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में एक पुरुष गाइनकोलॉजिस्ट महिला की डिलीवरी के दौरान मदद कर रहा था। इसी दौरान महिला का पति वहां पहुंच गया। आरोपी ने डिलीवरी के वक्त पुरुष डॉक्टर को अपनी पत्नी के पास देखा तो उसका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया।

मिलने की ख्वाहिश कह मार दी गाेली
उस समय ताे वह चुपचाप बाहर गया, परंतु उसके मन से यह बात नहीं गई कि वह  डॉक्टर उसकी पत्नी के पास था। फिर एक महीने बाद वह अस्पताल पहुंचा और कर्मचारियों से कहा कि वह उस डॉक्टर को धन्यवाद देना चाहता है, जिसने उसकी पत्नी की डिलीवरी करवाई। जैसे ही वह डॉक्टर उससे मिलने पहुंचा, शख्स ने उसे गोली मार दी।

पुरुष डॉक्टर काे डिलीवरी का हक नहीं
गाेली की आवाज सुनकर लोग दौड़कर वहां पहुंचे और घायल डॉक्टर आईसीयू में भर्ती कराया। आरोपी शख्स ने पुलिस पूछताछ में बताया कि किसी भी पुरुष डॉक्टर को किसी महिला की डिलीवरी कराने का अधिकार कैसे हो सकता है। एक पुरुष डॉक्टर डिलीवरी के वक्त महिलाओं के पास नहीं रह सकता और न ही उन्हें हाथ लगा सकता है। उसने कहा कि डिलीवरी के वक्त महिला डॉक्टर ही होनी चाहिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News