''YOGA GIRL'' की बकरी संग जबर्दस्त बै‍लेंसिंग देख दंग रह गए लोग!(Pics)

punjabkesari.in Friday, Feb 12, 2016 - 07:16 PM (IST)

नई दिल्ली: खुद को फिट रखने के लिए योगा लोगों की पहली पसंद है। सेलेब्रिटीज से लेकर आम जन तक सभी अपने आपको फिजिकली और मेंटली फिट रखने और अपनी सेक्स लाइफ को हेल्दी बनाने के लिए योगा को पहली प्राथमिकता देते हैं। इतना ही नहीं भारत में तो योगा को फिटनेस का सबसे सफल मंत्र बताया गया है। 

लेकिन क्या आप जानते हैं अब योगा में नए-नए कॉन्सेप्ट आ गए हैं। ऐसे ही योगा के एक नए कॉन्सेप्ट के साथ स्वीडिश की योगा गर्ल कही जाने वाली राशेल ब्रेथेन ने अपने वीडियो से लोगों को हैरान कर दिया है। इसमें राशेल एक बकरी पैनी लेन के साथ योगा करती नजर आ रही है। वह योगा के पोश्चर्स को अपने ऊपर इस बकरी के बच्चे साथ कर रही है जिसमें दोनों ही जबर्दस्त बै‍लेंसिंग दिखा रहे हैं। 

बता दें कि राशेल के पति डेनिस ने पिछले क्रिसमस पर यह बकरी का बच्चा उन्हें गिफ्ट किया था और उसके बाद से दोनों साथ में ही योगा करते हैं। राशेल और उनके पति डेनिस दोनों ही एनिमल रेस्क्यू सेंटर भी संचालित करते हैं। इस वीडियो को अब तक फेसबुक पर 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News