Pics: यहां मक्खियों से तैयार होता हैं बर्गर, बड़े चाव से खाते हैं लोग!

punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2015 - 03:31 PM (IST)

केप टाउन: आजकल की युवा पीढ़ी फास्ट फूड खाने की बेहद शौकीन है। उनके सामने बर्गर का नाम लेते ही उनके मुंह में पानी आ जाता है। वे उसे खाते भी बड़े चाव से है। लेकिन क्या हो अगर ये बर्गर मक्खियों से बना हो। ओ, हो,,, क्या हुआ आपका मन खराब हो गया कि ये क्या? भला कोई मक्खियों से भरा बर्गर भी होता है और कौन होगा जो इसे खाएगा। पर आपको बता दें कि अफ्रीका में ऐसे लोग है, जो मक्खियों से बना बर्गर खाते है। इन लोगों का मानना है कि ये बर्गर प्रोटीन का अहम सोर्स हैं।

दरअसल, विक्टोरिया लेक पर जब हर बारिश के मौसम में लाखों मक्खियां उडऩे लगती हैं तो लोग उसे पकडऩा शुरू कर देते हैं। ये मक्खियां काफी बड़ी तादाद में एक साथ उड़ती हैं और लोग इसे पकड़ कर बर्गर तैयार करते हैं। यहां पर मक्खियां इतनी अधिक होती हैं कि इन्हें बड़ी ही आसानी से पकड़ा जा सकता है। इन मक्खियों को पकडऩे के बाद इनके खाद्य को आग पर पकाया जाता है, जिसे लोग बेहद चाव से खाते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News