एक्ट्रेस की होंठों से निकल आया था खून ...कट बोलने के बाद भी नहीं रुके Vinod Khanna, इसके बाद बॉलीवुड में मच गया था बवाल
punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 12:32 PM (IST)
Vinod Khanna Kissing Scene : बॉलीवुड की दुनिया बाहर से जितनी सुन्दर है अंदर की बातें उतनी ही डरा देने वाला है। बॉलीवुड की गलियों के कुछ ऐसे किस्से हैं जो आज भी सुर्खियों में बने हुए हैं। हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर विनोद खन्ना का एक किस्सा आज भी विवादों में हैं। कहा जाता है कि रोमांटिक और भावनात्मक दृश्यों की शूटिंग के दौरान वह अपने किरदार को पूरी तरह जीने की कोशिश करते थे। कई बार एक्टिंग के दौरान वो इतना खो जाते थे कि वहां बैठे सदस्य भी उन्हें देखकर हैरान हो जाते थे। इस वजह से उनके किस्से आज भी याद किए जाते हैं।

हाल ही में इंटरव्यू के दौरान एक जर्नलिस्ट ने उस समय के किस्सों को शेयर करते हुए बताया की जब प्रेम धर्म की शूटिंग हो रही थी तो विनोद खन्ना और डिंपल कपाड़िया के बीच बेड पर एक इंटीमेट सीन की शूटिंग चल रही थी। सीन खत्म होने के बाद जब डायरेक्टर ने कट बोला तो भी विनोद खन्ना नहीं रुके और किस करते रहे। डिंपल कपाड़िया उस दौरान इंडस्ट्री में नई थीं, इस वजह से उन्हें ये सब सही नहीं लगा। उस समय वो डर के मारे कुछ बोल नहीं पाईं, तब वहां के मेम्बर्स ने पास जाकर सीन को रुकवाया।
जब माधुरी दीक्षित के होंठों से निकले थे खून
इतना ही नहीं आगे जर्नलिस्ट ने विनोद खन्ना का एक ऐसा सीन भी बताया, जिसे सुनकर सब बहुत हैरान रह गए। जिस समय फिल्म दयावान की शूटिंग को रही थी तो उस समय विनोद खन्ना माधुरी से 20 साल बड़े थे और वो इंडस्ट्री में नई आई थीं। एक किसिंग सीन के दौरान जब उन्होंने किस करना शुरू किया तो, कट बोलने के बावजूद भी वो नहीं रुके। इतना ही नहीं बात इतनी बढ़ गई कि उसी सीन के दौरान विनोद खन्ना ने माधुरी के लिप्स को काट लिया था, जिसके बाद एक्ट्रेस के होंठों से खून निकल आया। खून निकलने के बाद विनोद खन्ना ने खुद को रोका।

इंडस्ट्री में हुआ था बड़ा विवाद
खबरों के मुताबिक इस सीन की वजह से इंडस्ट्री में बहुत विवाद हुआ था और माधुरी दीक्षित ने कसम खा ली थी कि भविष्य में वो ऐसे सीन नहीं करेंगी। इस सीन के बाद उनका माइंड काफी डिस्टर्ब हो गया था।

