बॉलीवुड से लेकर बिजनेस तक कमाल करती हैं Madhuri Dixit, करोड़ों की कीमत में बेचा अपना मुंबई का ऑफिस
punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2026 - 06:46 PM (IST)
Madhuri Dixit : CRE Matrix से प्राप्त प्रॉपर्टी रेजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मुंबई के अंदरि वेस्ट वेस्ट स्थित अपना एक ऑफिस 4.85 करोड़ रुपये में बेच दिया है। खास बात यह है कि इस संपत्ति की बिक्री कीमत, इसे करीब 18 साल पहले खरीदे हुए मूल्य से लगभग नौ गुना अधिक है।
उनका यह ऑफिस ओशिवारा स्थित 'मौर्या लैंडमार्क-II प्रिमाइसेस कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड' की चौथी मंजिल पर मौजूद है। यह एरिया मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक है। करीब 1,594.24 वर्ग फुट कार्पेट एरिया वाले इस ऑफिस को फ्रेम्स प्रोडक्शन कंपनी ने खरीदा है। इस सौदे का रजिस्ट्रेशन 23 जून 2026 को आधिकारिक रूप से किया गया था।
डाक्यूमेंट्स के अनुसार इस डील पर ₹29.10 लाख की स्टाम्प ड्यूटी लगी और इसमें तीन कार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं।

14 मई को ₹52.50 लाख में खरीदा था
रिपोर्ट्स के मुताबिक माधुरी ने इस ऑफिस को 14 मौ, 2008 को ₹52.50 लाख में खरीदा था। इसके अनुसार देखा जाए तो बॉलीवुड की धक-धक गर्ल ने इसमें नौ गुना ज्यादा मुनाफा कमाया है। प्रॉपर्टी की कीमत में लगभग 824% की बढ़ोतरी हुई है।
यह हालिया डील माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ. श्रीराम नेने द्वारा पिछले दो सालों में की गई कई रियल एस्टेट डील्स में से एक है, जो उनके प्रॉपर्टी पोर्टफोलियो को मैनेज करने के एक्टिव नज़रिए को दिखाती है।
मार्च 2026 में, दीक्षित ने लोअर परेल में 'वन लोढ़ा प्लेस' में 731 वर्ग फुट का कमर्शियल ऑफिस पांच साल के लिए लीज़ पर लिया था। इसका किराया ₹4.25 लाख प्रति माह से शुरू हुआ और कुल लीज़ वैल्यू लगभग ₹2.81 करोड़ थी। मुंबई के मुख्य बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में से एक में स्थित इस ऑफिस को एक स्ट्रक्चर्ड एग्रीमेंट के तहत लीज़ पर लिया गया था, जिसमें हर साल किराया बढ़ने की शर्त थी।

इससे पहले भी माधुरी दीक्षित कर चुकी हैं डील
आपको बता दें की यह पहली बार नहीं है जब माधुरी को इतना फायदा हुआ है। इससे पहले भी 2025 में माधुरी ने 3.9 करोड़ में अपना जुहू वाला अपार्टमेंट बेचा था और 2012 में उन्होंने इसे ₹1.95 करोड़ में खरीदा था। देखा जाए तो इस डील से भी एक्ट्रेस को बहुत फायदा हुआ है।
बेचने से पहले किराए पर दिया हुआ था ऑफिस
हाल ही में माधुरी ने जो ऑफिस बेचा है, उसे दो साल से किराए पर दिया हुआ था। और इसका किराया ₹3 लाख प्रति महीने था।
