पाकिस्तान की मशहूर 28 वर्षीय TikToker Ayesha Gilani की गोली मारकर ह\त्या, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2026 - 02:58 PM (IST)

 TikToker Ayesha Gilani : पाकिस्तान का जाना-माना चेहरा और चर्चित TikToker आयशा गिलानी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आयशा को सोशल मीडिया पर शम्सू बीबी के नाम से भी पहचाना जाता था। उनकी हत्या की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है। 

28 वर्षीय आयशा के टिकटॉक पर करीब 13 लाख फॉलोअर्स थे। पुलिस के मुताबिक, 14 अगस्त को फेडरल कैपिटल के नजदीक टैक्सिला शहर में उन्हें कथित तौर पर फ़ोन कर घर से बाहर बुलाया गया था। इसके कुछ समय बाद बाइक सवार हमलावरों ने उनकी कार पर गोलियां चला दीं। हमले में आयशा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 15 वर्षीय बहन गंभीर रूप से घायल हो गई है। फ़िलहाल पुलिस परिवार की शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। 

 
 अजनबी ने बाहर बुलाया और कर दी हत्या 
14 अगस्त को आयशा की हत्या दी है और अब उनका परिवार सरकार से न्याय की मांग कर रहा है। परिवार की शिकायत के मुताबिक, सबसे पहले आयशा को किसी काशिफ उर्फ काशी नाम के अजनबी व्यक्ति का फोन आया। इसके बाद व्यक्ति ने आयशा को बाहर बुलाया। जैसे ही वो अपनी 15 साल की बहन और भाई के साथ बाहर गई और कार से निकली तो उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के तुरंत बाद पिता हॉस्पिटल पहुंचे और अपनी बेटी के शव की पहचान की। 

 

पैसे लौटाने को लेकर आयशा को मिल चुकी हैं धमकियां
पिता ने बताया कि आयशा का कौसर और जावेद नाम के व्यक्तियों के साथ पैसों का लेनदेन चल रहा था। आरोप है कि जब रकम वापस मांगने की बात आई तो आयशा को उनके द्वारा धमकियां दी गईं। इसी खतरे को देखते हुए आयशा ने पहले भी इस्लामाबाद पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित परिवार ने नामजद आरोपियों और उनके साथ शामिल अज्ञान हमलावरों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आयशा के पिता का कहना है कि उनका बेटा, नईमतुल्लाह, हमलावरों का चेहरा देख चुका है और सामने लाए जाने पर उन्हें आसानी से पहचान सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News