LIVE के बीच ही इस मशहूर Influencer की गोली मारकर कर दी हत्या, कैमरे में कैद हुई दिल दहला देने वाली वारदात

punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2026 - 12:27 PM (IST)

Entertainment Desk : सोशल मीडिया जगत से एक बहुत ही दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। इस खबर को सुनने एक बाद हर कोई काफी हैरान है। आपको बता दें की मेक्सिको के फेमस टिकटॉक इन्फ्लुएंसर सीजर गैस्टेलम की लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान ही हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों द्वारा इन्फ्लुएंसर को गोली मारी गई। इस दर्दनाक घटना ने हर किसी को सदमे में डाल दिया है। इसी के साथ इसने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं और कई बड़े सवाल भी खड़े कर दिए गए हैं। 

लाइव के बीच ही इन्फ्लुएंसर पर चलाई गोलियां
खबरों के मुताबिक मेक्सिको के सिनालोआ प्रांत की राजधानी कुलियाकन में इस वारदात को अंजाम दिया गया। उस दौरान इन्फ्लुएंसर सीजर गैस्टेलम अपने दो दोस्तों के साथ एक KFC की पार्किंग में मौजूद थे और टिकटॉक पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रहे थे। वीडियो में वह अपने  फॉलोअर्स से हंसते-मुस्कुराते हुए बातचीत कर रहे थे। तभी अचानक बाइक सवार पर दो हमलावर वहां पूंछे। उनमे में से एक ने हथियार निकालकर सीजर पर लगातार कई गोलियां चला दीं। हमला इतनी तेजी से हुआ कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tcx.official (@tcx.official)

मेक्सिको की राष्ट्रपति ने कहा, दोषियों को दी जाएगी सजा 
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने भरोसा दिलाया की मामले की गहन जांच चल रही है और आरोपियों को जल्द 
गिरफ्तार कर कानून के मुताबिक सख्त सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा की इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं छोड़ा जाएगा। 
बता दें कि सीजर गैस्टेलम टिकटॉक पर 6.5 लाख से अधिक फॉलोअर्स के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय थे। उनके कॉमेडी वीडियो और क्षेत्रीय मैक्सिकन संगीत पर आधारित कंटेंट को दर्शक खूब पसंद करते थे। टिकटॉक के अलावा इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मेडुआ प्लेटफॉर्म्स पर भी उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग थी।

इससे पहले भी हो चुकी है ऐसे वारदात 
यह पहली बार नहीं है जब किसी की हत्या की गई तो इससे पहले भी मई 2025 में एक इन्फ्लुएंसर वैलेरिया मार्केज की भी टिकटॉक लाइव के दौरान गोली मारकर हत्या की गई थी। अब फिर से हुई इस घटना के सबके मन में सुरक्षा को लेकर बहुत से सवाल खड़े कर दिए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News