अपने आने वाले बच्चे को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं Surbhi Jyoti, बेबी के कपड़ों के साथ कराया ड्रीमी Photoshoot
punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2026 - 06:07 PM (IST)
Surbhi Jyoti : टीवी की एक्ट्रेस सुरभि ज्योति इन दिनों अपने जीवन का सबसे बेस्ट टाइम स्पेंड कर रही हैं। बता दें कि वो प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। अपने प्रेगनेंसी टाइम को वो काफी एन्जॉय करती हुई दिख रही हैं। आए दिन वो अपने फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करती ही रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने पूरे ट्रेडिशनल लुक में फोटोशूट कराया था, उनकी इन तस्वीरों पर लोगो ने खूब प्यार जताया। इसके बाद अब हाल ही में उन्होंने फिर से एक फोटो शूट करवाया है, जिसमें उन्होंने बच्चे के कपड़े के साथ फोटोज खिंचवाई हैं।

इन तस्वीरों में सुरभि ने पीले रंग के कपड़े पहने हुए हैं। इनमे सुरभि ने बेबी बंप के ऊपर आने वाले नन्हे मेहमान के कपड़े रखे हुए हैं।

सुरभि के मां बनने की ख़ुशी उनके चेहरे पर साफ़ दिखाई दे रही है। बहुत ही मुस्कुराते हुए उन्होंने पोज़ दिए।

इस तस्वीर को देखकर यह साफ़ कहा जा सकता है कि वो आने वाले बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

इस बार उन्होंने अपना लुक बहुत ही सिंपल और सोबर रखा, जिसमें वो काफी सुन्दर नजर आ रही हैं।

येलो मैक्सी ड्रेस सुरभि की ख़ूबसूरती निखर कर आ रही है।
इस तस्वीरों के साथ सुरभि ने बहुत प्यारा कैप्शन लिखा है - खुशी का आनंद लेना, इस सफ़र को अपनाना और इस सब के बीच खुद को बेहद सौभाग्यशाली महसूस करना।

इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं कि जैसे-जैसे उनकी डेट पास आ रही है, वो पहले से भी ज्यादा सुन्दर दिखने लगी हैं। या यूं कहा जा सकता है कि वो मां बनने के लिए काफी उत्साहित हैं।
