एक दिन का कितना लेती है... एक्ट्रेस Nehal Vadoliya ने Paras Chhabra पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- राधा रानी का नाम लेकर लोगों को ठगता है

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2026 - 06:37 PM (IST)

Nehal Vadoliya and Paras Chhabra Controversy : एक्ट्रेस नेहल वडोलिया इन दिनों एक्टर और पॉडकास्ट होस्ट पारस छाबड़ा को लेकर किए गए अपने एक पोस्ट के चलते सुर्खियों में हैं। दुनाली फेम नेहल ने पारस पर पैसों के लिए कथित तौर पर उनका गलत फायदा उठाने, झूठी ज्योतिषीय जानकारी देने और अनुचित तरीके से निजी संपर्क करने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। पोस्ट में नेहल ने पारस को तंज कसते हुए आबरा छाबड़ा भी कहा। 
 
हाल ही में एक्ट्रेस नेहल ने अपने पोस्ट के जरिए पारस छाबड़ा पर  कथित तौर पर गलत तरीके से संपर्क करने और उनके साथ अनुचित व्यव्हार करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों पर पारस छाबड़ा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने है या नहीं, यह अलग से स्पष्ट किया जाना बाकी है। 

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक्ट्रेस ने खोली पारस छाबड़ा की पोल 
नेहल ने 17 सितंबर को पारस की फोटो डाल कर के लंबा छोड़ा नोट लिखा, जिसमें था कि- 

Nehal Vadoliya Allegations on Paras Chhabra

आबरा छाबड़ा बड़ा ज्योतिषी बनता फिरता है और सबकी कुंडली निकालता है। तुझे 101 पैसे दिए थे, याद है न ? जो तूने मेरे भविष्य को लेकर झूठा ज्ञान दिया था। आज तेरी कुंडली के बारे में बात करते हैं। 

घमंडी, क्या बोला था तू BB से निकलते ही जब मिले थे ? 'फोटो भेजो। नेहल, तुम्हारे लिए एक गाना बनाते हैं', फिर मेरे पैर के ऊपर बैठकर बोलता है, 'मैं मोटा हो गया हूं, तू पतली हो गई है, तो नखरे दिखाएगी ?' मैंने कहा कि मैं सिंगल नहीं हूं, तो बोलता है अकड़ दिखाती है, कितना पर डे है तेरा, आजकल वेब सीरीज़ कर रही है, मैंने बोला... तो बोलता है 'मैं 3 लाख पर डे चार्ज करता हूं, समझी', फिर धक्का मारना पड़ा और मैंने कहा कि मैं चिल्लाऊंगी, शोर मचाऊंगी तब छोड़ा, वरना होटल स्टाफ को भी याद होगा जो नीचे छोड़ने आए थे। इसके बाद नेहल ने कहा कि  सिर्फ भगवान का नाम लेने से नहीं बदलता है, और उन्हें एक बेहतर इंसान बनने के लिए अपनी विचार प्रक्रिया को बदलने की जरूरत है। 

 प्यार करने के लिए अलग और घर ले जाने के लिए अलग लड़की चाहिए 
इसके बाद एक्ट्रेस ने लिखा कि पारस ने उनसे कहा था कि वह प्यार करने के लिए एक लड़की चाहता है, उस पर पैसे खर्च करने के लिए दूसरी लड़की चाहता है, अपनी मां के लिए घर लाने के लिए तीसरी लड़की चाहता है और बाहर ले जाकर दुनिया को दिखाने के लिए एक अलग लड़की चाहता है। 

"बेवकूफ। तेरे एक थाली के चट्टे-बट्टे, विशाल को भी समझा देना बहुत एटीट्यूड जड़ता है, पता नहीं तुम लोग खुद को समझते क्या हो ? अगर ऐसे ही होते हैं बड़े लोग, तो भाई अपनी जमीन पर बैठ के खाना खाने में ही सही है, कोई शौक नहीं है ऐसी जगह रहना। ये है रियलिटी शुरू। भरोसा मत करना इनपे बिना जंचे-पारखे। पहले मैं जरूर कामजोर थी, अभी नहीं हूं समझे।

 हिसाब बराबर करूंगी...
"राधे राधे, मेरा भाई कान्हा है, याद रखना। सबके हिसाब करके जाऊंगी, ऊपर से गुजराती हूं, हिसाब बराबर करूंगी। यहीं पृथ्वी मां और मेरे पापा महादेव हैं। ने बनाना भी सिखाया है, उन्हें बनाना भी सिखाया है, और नष्ट करना भी जो मेरी जिंदगी में आता है। ये यूएसपी डिपेंड है कि उसे कौन सा मार्ग चुन ना है। वृश्चिक वाइब्स, दूर रहो; मेरे करीब मत आओ।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News