7 IVF और मिसकैरेज के बाद बप्पा ने सुनी Sambhavna Seth की पुकार, दुनिया को पहली बार दिखाया जुड़वा बच्चों का चेहरा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2026 - 05:59 PM (IST)

Sambhavna Seth Twins : भोजपुरी एक्ट्रेस और यूट्यूब की क्वीन सम्भावना सेठ ने शादी के करीब 10 साल बाद मां बनने की ख़ुशी हासिल की। उन्होंने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों, एक बेटा पर एक बेटी का स्वागत किया। पहले एक्ट्रेस ने अपने बच्चों के नाम फैंस के साथ शेयर किए थे, वहीं अब उन्होंने आखिरकार बेटे और बेटी का चेहरा भी पहली बार रिवील कर दिया है। 

संभावना सेठ ने पहली बार दिखाया अपने Twins बच्चों का चेहरा 
गणेश चतुर्थी के खास त्योहार पर अभिनेत्री संभावना सेठ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिवार की कुछ नई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने पति अभिनेष द्विवेदी और दोनों जुड़वा बच्चों के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। इस दौरान संभावना ने सफ़ेद और लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है, जिसमें उनका लुक काफी आकर्षक लग रहा है। 
 
शेयर की गई तस्वीरों में संभावना और अविनाश अपने-अपने बच्चों को गोद में लिए मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। कपल ने अपने बेटे और बेटी की अलग से भी सोलो तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इसके अलावा, एक  फैमिली फोटो में बच्चे अपने दादा-दादी के प्यार भरे आगोश में भी दिखाई दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sambhavna Seth (@sambhavnasethofficial)

इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सम्भावना ने कैप्शन ने लिखा है-  गणपति बप्पा मोरया! हमारे नन्हे फरिश्तों ध्वजा और युगार्थ से मिलिए।’ साथ ही उन्होंने बुरी नजर से बचाने वाला (इविल आई) इमोजी भी शेयर किया।

इस साल का गणेश चतुर्थी का पर्व सम्भावना सेठ के लिए बहुत खास था। परिवार और बच्चों के साथ सम्भावना और उनके पति ने बहुत ही धूमधाम से इस पर्व को मनाया। 

45 की उम्र में मिला मां बनने का सौभाग्य 
सम्भावना सेठ में जुलाई के महीने में अपने बच्चों के नामों का खुलासा किया था। 45 की उम्र में बीते 4 जून को उन्होंने अपने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। मां बनने का यह सफर उनके लिए बहुत मुश्किल रहा। इस ख़ुशी को पाने से पहले वे 8 बार IVF के असफल दौर और कई बार मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी थीं।  संभावना ने साल 2016 में अविनाश द्विवेदी के साथ शादी रचाई थी। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और यूट्यूब व्लॉगस के जरिए लगातार फैंस के साथ हर-छोटी बड़ी अपडेट शेयर करती हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News