अगर किसी के साथ सोना है तो सो जाऊंगी... इस एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री को लेकर दिया बेबाक बयान, बताया- 50 साल के बुड्ढे ने दिया था ऑफर

punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2026 - 01:22 PM (IST)

Suhana Khan OTT Actress : बोल्ड शो OTT शोज में नजर आकर सुर्खियां बटोरने वालीं एक्ट्रेस  Suhana Khan ने अपनी अलग पहचान बनाई है। Ullu जैसे प्लेटफार्म के प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकीं एक्ट्रेस का कहना है कि बोल्ड किरदारों के लिए पहचाने जाने का मतलब यह नहीं है कि वह किसी एक तरह के रोल तक सीमित हो गई हैं। उनके मुताबिक, उन्हें अब भी अपनी पसंद के अलग-अलग तरह के किरदार और अच्छे काम के मौके मिलते हैं। 

 Suhana Khan OTT Actress Casting Couch

एक्ट्रेस ने खोली इंडस्ट्री की पोल 

एक्ट्रेस सुहाना ने बताया था कि वह थिएटर में भी काम कर चुकी हैं पर एक्टिंग की बारीकियों से अच्छी तरह  वाकिफ हैं। एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने बोल्ड इंडस्ट्री में इंटिमेट सीन्स की शूटिंग से जुड़ी कई बातें साझा की हैं। सुहाना के मुताबिक, ऐसे सीन्स की शूटिंग पूरी तरह डायरेक्टर के निर्देशों के अनुसार की जाती है। सेट पर फीमेल क्रू मेंबर की मौजूदगी भी  सुनिश्चित की जाती है ताकि एक्ट्रेस खुद को सहज और सुरक्षित महसूस कर सके। उन्होंने बताया कि कई बार चैनल और प्रोडक्शन से जुड़े लोग भी सेट पर मौजूद रहते हैं। ऐसे माहौल में एक्ट्रेस के लिए इंटिमेट सीन्स को लेकर किसी तरह की  व्यक्तिगत भावना रखना संभव नहीं होता  क्योंकि पूरा प्रोसेस एक प्रोफेशनल तरीके से शूट किया जाता है। सुहाना ने आगे कहा कि अगर इंटीमेट सीन्स के दौरान कलाकार उन्हें निजी तौर पर एन्जॉय करने  लगें तो सेट का माहौल और काम करने का तरीका पूरी तरह अलग हो जाएगा।  उन्होंने इसी संदर्भ में कास्टिंग काउच जैसे मुद्दों का जिक्र किया। 

 Suhana Khan OTT Actress Casting Couch

 मर्जी से होता है कास्टिंग काउच 
सुहाना ने कास्टिंग काउच को लेकर भी अपनी राय साझा की। उन्होंने कहा कि कई बार यह किसी की सहमति से होता है और किसी को जबरदस्ती ऐसा करने के लिए मजबूर नहीं किया जाता। उनके मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति ऐसी स्थिति के लिए तैयार नहीं है तो वह साफ़ इंकार कर सकता है। 

एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें खुद इस तरह के अनुवभव से गुजरना पड़ा है। हालांकि, उनके साथ किसी बड़े या प्रभावशाली व्यक्ति ने ऐसा व्यव्हार नहीं किया था लेकिन एक प्रोजेक्ट के दौरान उन्हें इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा।

सुहाना ने बताया कि करीब 50 साल के एक शख्स ने प्रोजेक्ट को लेकर पूरी बातचीत होने के बाद उनसे समझौता करने की बात कही। उसने उनसे कहा कि जब उसने उनके लिए इतना कुछ किया है, तो बदले में वह उसके लिए क्या कर सकती हैं। इस अनुभव ने सुहाना को काफी असहज स्थिति में डाल दिया था।

वो चाहता था कि मैं उसके साथ सो जाऊं लेकिन ऐसा करने से मैंने साफ मना कर दिया। अगर मुझे किसी के साथ सोना है तो मैं सो जाऊंगी लेकिन इंडस्ट्री में मैं इसका शोर नहीं मचाऊंगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News