56 करोड़ के कर्ज में डूब गए थे Sunny Deol, बोलें- तब भी मैं बहुत खुश था...आ गई थी बंगला नीलाम करने की नौबत
punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2026 - 04:05 PM (IST)
Sunny Deol : बॉलीवुड के अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म बंटवारा 1947 को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक पॉडकास्ट में उन्होंने ग़दर 2 की जबरदस्त सफलता से पहले अपने करियर के कठिन समय को याद किया। सनी ने बताया कि फिल्मों के निर्देशन और प्रोडक्शन में पैसा लगाने की वजह से उन पर करीब 56 करोड़ का कर्ज हो गया था। हालात इतने बिगड़ गए थे कि बैंक ने उनकी संपत्ति की ई-नीलामी का नोटिस तक जारी कर दिया था। हालांकि, सनी ने कहा था कि आर्थिक परेशानियों के बावजूद उन्होंने कभी पैसों को अपने फैसलों पर हावी नहीं होने दिया और कर्ज में रहने के दौरान भी वह खुद को खुश महसूस करते थे।
कर्ज के बावजूद भी बहुत खुश थे सनी देओल
साल 2023 में ग़दर 2 की शानदार सफलता के कुछ समय बाद सनी देओल की जुहू स्थित प्रॉपर्टी को लेकर बैंक की तरफ से ई-ऑक्शन का नोटिस जारी किया गया था। बताया गया था कि करीब 55.99 करोड़ रुपये की बकाया रकम और उस पर लगे ब्याज के कार्रवाई की गई थी। हालांकि, सनी के बकाया राशि चुकाने पर सहमत होने के बाद बैंक ने यह नोटिस वापस ले लिया था।
एक पॉडकास्ट के दौरान सनी ने अपने संघर्षों भरे दिनों को याद करते हुए कहा की सिर्फ पैसों के लिए कोई भी काम करने में विश्वास नहीं रखते। उन्होंने कहा की आर्थिक मुश्किलों और भारी कर्ज के बावजूद वह अपनी जिंदगी से बहुत खुश थे और अपनी शर्तों पर जीवन जी रहे थे।
जो पैसे मुझे चुकाने थे, वे सब मेरे अपने थे
अपने ऊपर चढ़े कर्ज को लेकर सनी देओल ने स्पष्ट किया की यह किसी व्यक्ति से लिया गया निजी उधार नहीं था। उन्होंने बताया कि उनकी सभी आर्थिक जिम्मेदारियों और फाइनेंशियल कमिटमेंट्स उन्ही की अपनी थीं। एक्टर के मुताबिक, उन्हें किसी शख्स का पैसा वापिस नहीं करना था बल्कि अपनी संपत्ति से जुड़े भुगतान पूरे करने थे। उन्होंने कहा की जो रकम बकाया थी, उसे चुकाने के लिए उन्हें अपनी प्रॉपर्टी बेचनी पड़ती। बाद में जब सनी ने बकाया राशि का भुगतान करने पर सहमति जताई, तो बैंक की ओर से जारी ई-ऑक्शन का नोटिस वापस ले लिया गया।
क्यों कर्ज में दूबे सनी देओल
सनी देओल ने अपने करियर में एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म निर्देशन में भी हाथ जमाया है। साल 1999 में उन्होंने रोमांटिक फिल्म ‘दिल्लगी’ का निर्देशन किया था, जिसमें उनके छोटे भाई बॉबी देओल भी नजर आए थे। इसके बाद 2016 में आई घायल रिटर्न्स में उन्होंने अभिनय करने के साथ फिल्म का निर्देशन भी संभाला। वहीं 2019 में उन्होंने ‘पल पल दिल के पास’ का निर्देशन किया, जिससे उनके बेटे करण देओल ने बॉलीवुड में कदम रखा।
हालांकि, सनी देओल की बतौर निर्देशक इन तीनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता नहीं मिल सकी। फिल्मों के कमजोर प्रदर्शन का असर उनकी आर्थिक स्थिति पर पड़ा और उन्हें भारी कर्ज का सामना करना पड़ा।
