Malaika Arora ने खरीदी Thar Roxx, हिंदू रीति-रिवाजों के साथ गाड़ी का किया स्वागत, फैंस बोले- ''यही है भारतीय संस्कृति''

punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2026 - 04:22 PM (IST)

Malaika Arora : बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा ने अपने कार कलेक्शन में एक नई महिंद्रा थार रॉक्स स्टार एडिशन शामिल की है। सावन के पहले सोमवार के शुभ अवसर पर उन्होंने इस नई एस.यू.वी का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया। सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में मलाइका नई कार की पूजा-अर्चना करती, तिलक लगाती और शुभ शुरुआत करती नजर आईं। पूजा के बाद उन्होंने अपनी नई कार के साथ तस्वीरें और वीडियो भी कैप्चर किए। जैसे ही ये झलकियां इंटरनेट पर आई, फैंस ने उन्हें नई गाडी की खरीद पर शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। 

मलाइका ने खरीदी गोल्डन रंग की थार
मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में गोल्डन कलर की शानदार थार खरीदी है, जो अपनी खूबसूरती और आकर्षक लुक की वजह से सड़कों पर लोगों का ध्यान खींच रही है। उनकी नई कार को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें नई गाड़ी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। हालांकि, मलाइका ने खुद अपनी नई कार से जुड़ी कोई तस्वीर या पोस्ट शेयर नहीं की है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं मलाइका हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ अपनी नई कार की पूजा करती हुई दिख रही हैं। 

मलाइका ने खरीदी कौन सी थार ?
मलाइका अरोड़ा ने महिंद्रा थार रॉक्स स्टार एडिशन को अपने कार क्लेशन में शामिल किया है। इस शानदार एस.यू.वी की शुरूआती  एक्स-शोरूम कीमत करीब 16.85 लाख रुपये है। दमदार डिज़ाइन, मजबूत बिल्ड और बेहतरीन ऑफ़-रोडिंग क्षमता के कारण यह कार युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। महिंद्रा थार रॉक्स, पहले से मौजूद तीन दरवाजों वाली थार का ज्यादा स्पेस और सुविधा देने वाला पांच दरवाजों वाला अपडेटेड वर्जन है।

हाल ही में मिस्ट्री मैन संग शेयर की थी तस्वीरें 
 हाल ही में मलाइका अरोड़ा अपने ग्रीस वेकेशन की वजह से सुर्खियों में रहीं। उन्होंने इस ट्रिप की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जिनमें वह एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं। इन तस्वीरों में मलाइका समुद्र के बीच एन्जॉय करती दिखाई दीं। अपने वेकेशन फोटो कलेक्शन में मलाइका ने कई ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक्स शेयर किए। एक फोटो में वह ग्रीक स्टाइल के खूबसूरत घर में आराम के पल बिताती नजर आईं, वहीं दूसरी तस्वीर में वह पिंक  और रेड मोनोकिनी पहनकर अपने बोल्ड अंदाज से फैंस का ध्यान खींचती दिखीं।

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News