लखनऊ कोचिंग अग्न‍ि कांड से टूटे Sonu Sood, बोलें-  कितने सपने बिखर गए, ऐसी त्रासदी दोबारा कभी न हो

punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2026 - 04:29 PM (IST)

Sonu Sood : लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित पुरानिया इलाके में एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने मामले की गहन जांच के लिए एस.आई.टी गठित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं Lucknow Development Authority ने सम्बंधित भवन को गिराने का आदेश भी जारी कर दिया है। इस हृदयविदारक घटना पर देशभर से शोक वुयक्त किया जा रहा है। कई फ़िल्मी हस्तियों ने भी पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। बॉलीवुड अभिनेता Sonu Sood ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए हादसे पर गहरा दुःख जताया। उन्होंने उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की, जिन्होंने इस त्रादसी में अपने बच्चों को खो दिया और पीड़ितों के लिए प्रार्थना भी की। 
 

सोनू सूद ने पोस्ट कर जताया दुख
इसी घटना पर सोनू सूद ने एक्स पर दुःख जताते हुए लिखा कि - क्लासरूम को सपनों को आगे बढ़ाने वाला होना चाहिए, न कि उनकी आखिरी मंज़िल। लखनऊ में आग लगने की घटना से दिल टूट गया है। कितनी ही युवा  जानें चली गईं। कितने ही सपने बिखर गए। भविष्य के अधिकारी, कलाकार, नेता और बदलाव लाने वाले—जिनका सफ़र शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया। जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया है, उनके दुख को कम करने के लिए कोई शब्द काफी नहीं हैं। मेरी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं और उनके साथ भी जो ठीक होने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इन बच्चों के लिए हमारे आंसुओं से कहीं ज़्यादा ज़रूरी है कि हम उन्हें सुरक्षित जगहें और मज़बूत सुरक्षा इंतज़ाम दें, ताकि ऐसी त्रासदी दोबारा कभी न हो।

 

लखनऊ अग्निकांड में हुई 15 बच्चों की मौत
22 जून, सोमवार को लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में स्थित एक तीन मंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरी बिल्डिंग इसकी चपेट में आ गई और लपटें ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गईं। जान बचाने के लिए कई छात्रों ने तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। हालांकि राहत और बचाव कार्य के बावजूद कई लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों के मौत की खबर सामने आई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News