Tabu को नेशनल अवॉर्ड मिलने के सालों बाद Sonali Kulkarni ने किया खुलासा, बोलीं- मुझे बहुत जलन होती थी...

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2026 - 03:16 PM (IST)

Sonali Kulkarni : साल 1996 में रिलीज़ हुई गुलजार निर्देशित फिल्म माचिस को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। इस फिल्म में तब्बू की एक्टिंग ने सबको अपना दीवाना बना लिया। इस मूवी में बाद उन्हें इतनी लोकप्रियता मिली की, उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला।

Sonali Kulkarni on tabu

इस अवार्ड की वजह से उनका नाम बेस्ट एक्ट्रेस में आ गया। उस दौरान सोनाली कुलकर्णी भी नेशनल अवॉर्ड की रेस में थीं लेकिन किस्मत ने तब्बू का साथ दिया। इस मामले पर अब सालों बाद Sonali Kulkarni ने खुलासा किया कि जिस समय तबू को यह अवार्ड मिला था, उस समय मुझे बहुत गुस्सा आया था, इस वजह से मुझे उनसे जलन होने लगी थी। 

‘नेशनल अवॉर्ड न मिलने से आया था बहुत गुस्सा: सोनाली कुलकर्णी
जिस वर्ष तब्बू की फिल्म माचिस आयी थी उसी साल सोनाली कुलकर्णी की फिल्म ने भी बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी। इस मूवी में भी सोनाली को दर्शको की तरफ से बहुत प्यार मिला। इसी बीच जब नेशनल अवार्ड की बात हुई तो उन्होंने बताया कि जिस समय तब्बू को यह अवार्ड मिला था तो मुझे उनसे बहुत जलन हुई थी, इतना ही नहीं मुझे हद से ज्यादा गुस्सा आया था। ऐसा इस वजह से क्योंकि हर वर्ष उनकी फिल्म नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के फाइनल राउंड तक पहुंच तो जाती थीं लेकिन फिर भी अंत में उन्हें अवार्ड नहीं मिलता था। 

Sonali Kulkarni on tabu

ऐसा नहीं है कि सोनाली कुलकर्णी को कभी कोई अवार्ड नहीं मिला लेकिन उनका कहना था कि नेशनल अवॉर्ड की बात सबसे अलग होती है और इस हार को स्वीकार करना उनके लिए सबसे मुश्किल काम है। 

तबू की फिल्म देखने के बाद दूर हुई सारी नाराजगी 
सोनाली ने उस समय को याद किया और कहा कि उस दौरान मैंने अपने आप को बहुत समझाया लेकिन मेरा मन नहीं माना और अंत में उन्होंने सोचा की मैं भी माचिस फिल्म देखूंगी। जब मैंने इस फिल्म को देखा तो मुझे एहसास हुआ की वाकई तब्बू की एक्टिंग काबिले तारीफ है। उनकी फिल्म देखने के बाद मुझे ख़ुशी    मिली इतना ही नहीं इसके बाद मैंने उनकी बहुत सारी फिल्में देखीं। 

Sonali Kulkarni on tabu

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News