दो बार हो चुका है Miscarriage, IVF से भी किया इनकार... शादी के 10 साल बाद भी मां नहीं बन पाईं Nauheed Cyrusi , छलका दर्द

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 02:32 PM (IST)

Nauheed Cyrusi : हाल ही में अभिनेत्री नौहीद साइरूसी ने अपनी निजी जिंदगी के सबसे कठिन दौर को याद करते हुए कई भावुक बातें सांझा कीं। उन्होंने बताया कि दो बार मिसकैरेज होने का दर्द उनके लिए बेहद मुश्किल था। उस अनुभव ने उन्हें अपनी जिंदगी और उसके उद्देश्य को नए नजरिए से देखने पर मजबूर कर दिया। नौहीद ने कहा कि इस कठिन समय से उबरने के बाद उन्होंने और उनके पति ने अपना ध्यान पशु कल्याण के कार्यों की ओर लगाया और जरूरतमंद जानवरों की मदद को अपने जीवन का अहम हिस्सा बना लिया। 

Nauheed Cyrusi Miscarriage

तीसरे महीने हो गया मिसकैरेज
हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर की और अपने जीवन के इस कठिन दौर को याद किया। उन्होंने बताया कि 2017 में उनकी शादी हुई थी और 2018 में वो प्रेग्नेंट हो गईं। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और उनका तीसरे महीने ही मिसकैरेज हो गया। इसके बाद जब हम आखिरी चेकउप के लिए डॉक्टर के पास गए तो  उन्होंने बताया कि बच्चे की धड़कन ही नहीं थीं। 

Nauheed Cyrusi Miscarriage

कोविड में हुआ दूसरा मिसकैरेज
परेशानियों का सिलसिला यहां खत्म नहीं हुआ। इसके बाद मैं कोविड में फिर से प्रेग्नेंट हुई लेकिन शायद भगवान को हमारी खुशियां मंजूर नहीं थीं और मेरा दोबारा मिसकैरेज हो गया। इसके बाद मैंने यह महसूस किया कि हमारा जीवन का मकसद शायद कुछ और ही है। 

बच्चा होना होगा तो खुद आएगा, IVF नहीं करवाउंगी 
इसके बाद नौहीद ने बताया कि उनके जीवन का असल उदेश्य अब सिर्फ जानवरों की मदद करना है। उन्होंने बताया कि वो और उनके पति किसी प्रचार के काफी समय से पशुओं की सेवा कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने IVF करवाने से  भी मना कर दिया और कहा कि नसीब में अपना बच्चा होगा, तो वह सही समय पर जरूर आएगा। 

Nauheed Cyrusi Miscarriage
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News