क्या सच में Preity Zinta के प्यार में पागल थे Brett Lee ? 15 सालों बाद अब विदेशी क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 01:43 PM (IST)

Preity Zinta and Brett Lee : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। क्रिकेट के अलावा उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाने की कोशिश की थी, हालांकि अभिनय के क्षेत्र में उन्हें खास सफलता नहीं मिली। इसी दौरान उनका नाम अभिनेत्री प्रीति जिंटा के साथ जोड़ा जाने लगा और दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरफ की अटकलें सामने आईं। अब करीब 16-17 साल बाद ब्रेट ली ने इन अफवाहों पर पहली बार खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ़ शब्दों में कहा कि उनके और प्रीति जिंटा के बीच कभी भी प्रेम संबंध नहीं था। ब्रेट ली के मुताबिक, दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और वह प्रीति की हमेशा से बहुत इज्जत करते हैं।   

अपने और प्रीति के रिश्ते को लेकर क्या बोलें ब्रेट ली ?
एक इंटरव्यू के दौरान जब ब्रेट ली से 2000 के दशक में उनके और प्रीति जिंटा के रिश्ते को लेकर उड़ने वाली अफवाहों पर सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि सबसे बड़ी खबर यही है कि उन्होंने कभी किसी बॉलीवुड अभिनेत्री को डेट नहीं किया। ब्रेट ली ने साफ़ किया था कि उनके और प्रीति के बीच हमेशा सिर्फ अच्छी दोस्ती रही है जो आज भी बरकरार है। उन्होंने बताया की उस समय प्रीति पंजाब किंग्स की सह-मालकिन थीं और वे उन्हें एक बेहद बुद्धिमान और सम्मानित महिला मानते हैं। ब्रेट ली ने यह भी कहा की ऐसी अफवाहों ने उन्हें कभी प्रभावित नहीं किया क्योंकि उन्हें हमेशा सच्चाई पता थी।  उनके मुताबिक, लोग अपनी ओर से अनुमान लगाते रहते हैं लेकिन उन्होंने कभी इन बातों को गंभीरता से नहीं लिया। 

काफी सालों तक हुए थे दोनों के अफेयर के चर्चे 
आपको बता डे की प्रीति जिंटा और ब्रेट ली के रिश्ते को लेकर साल 2008 से 2011 के बीच कई तरह की चर्चाएं होती रहीं। उस दौरान ब्रेट ली आई.पी.एल में पंजाब किंग्स की तरफ से खेल रहे थे। दोनों को एक बार मुंबई के एक रेस्टोरेंट में साथ देखा गया, जिसके बाद उनके अफेयर की खबरों ने काफी जोर पकड़ लिया। हालांकि, साल 2010  में प्रीति ने इन सभी अटकलों और विराम लगाते हुए साफ़ कहा था कि उनका और ब्रेट ली का रिश्ता केवल दोस्ती तक ही सीमित है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए यह भी लिखा था कि हर साल उनके नाम को ब्रेट ली के साथ जोड़ना पूरी तरह निराधार और पुरानी बात है। 

कैसा है अब दोनों का जीवन 
आपको बता दें की दोनों अब अपनी-अपनी शादी में खुश हैं।  ब्रेट ली की लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने 2006 में एलिजाबेथ केम्प से शादी कर ली थी और उनका एक बेटा है लेकिन उनकी शादी ज्यादा देर टिकी नहीं और 2009 में तलाक ले लिया। इसके बाद 2014 में उन्होंने दूसरी शादी कर ली। प्रीति की बात करें तो उन्होंने 2016 में लॉस एंजिल्स में जीन गुडइनफ से शादी की थी। इसके बाद 2021 में सरोगेसी के माध्यम से वो जुड़वां बच्चों की मां बनीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News