जापान में जापान में ‘कॉलेज गर्ल’ बनीं Shweta Tiwari, जींस लुक में 20 साल की हसीनाओं से भी लगी सुन्दर

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2026 - 04:40 PM (IST)

Shweta Tiwari : पालक तिवारी अपने स्टाइल के मामले में अपनी मां श्वेता तिवारी की ही झलक दिखाती हैं। बढ़ती उम्र के साथ श्वेता का फैशन सेंस और भी ज्यादा ग्लैमरस होता जा रहा है, जिससे कई बार उनके सामने बेटी पालक का ग्लैमर भी फीका नजर आता है। 

Shweta Tiwari

हाल ही में पालक ने मिनी ड्रेस में अपना बेहद आकर्षक और बोल्ड लुक शेयर किया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वहीं दूसरी तरफ श्वेता तिवारी ने जीन्स में अपना  कैजुअल लेकिन बेहद स्टाइलिश अंदाज दिखाया और एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र उनके फैशन पर कोई असर नहीं डालती। 

Shweta Tiwari

दोनों मां-बेटी ने अपनी-अपनी तस्वीरें शेयर की, जिसमें वे अलग-अलग लोकेशंस पर अपने अलग-अलग अंदाज में नजर आई और फैंस को उनका स्टाइल खूब पसंद आया। 

Shweta Tiwari

आपको बता दें हाल ही में श्वेता तिवारी अपने बेटे के साथ जापान में घूम रही हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी फोटोज शेयर की हैं।  

Shweta Tiwari

श्वेता ने कैरी किया कैजुअल लुक
श्वेता तिवारी ने इस बार बेहद सिंपल लेकिन स्टाइलिश कैजुअल लुक  अपनाया है। उन्होंने बेज रंग की ग्राफ़िक्स टी-शर्ट पहनी है, जिसे उन्होंने हाई-वैस्ट डार्क ब्राउन ट्रॉउज़र के साथ स्टाइल किया है। 

उनका वाइड-लेग ट्रॉउज़र फिटेड टॉप के साथ अच्छा बैलेंस बनाता है जबकि हलके रंग की टी-शर्ट और डार्क पेंट्स का कॉम्बिनेशन लोक को और भी आकर्षक बना रहा है। फ्लोई ट्राउजर उनके पूरे ऑउटफिट को न सिर्फ आरामदायक बनाता है बल्कि इसमें एक एलिगेंट टच भी जोड़ता है। 

Shweta Tiwari

यह पूरा लुक ट्रैवेलिंग, डे आउट या किसी भी कैजुअल आउटिंग के लिए एकदम परफेक्ट विकल्प माना जा सकता है।

श्वेता तिवारी के लुक की बात की जाए तो उन्होंने बहुत ही सिंपल लुक केरी किया हुआ है। उनके छोटे से गोल्डन हुप्स, हाथ में घड़ी और ब्लू स्पोर्ट्स शू उनके लुक को और भी ज्यादा क्लासी और कूल बना रहे हैं। 
 Shweta Tiwari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News