“बच्चों की जगह कुत्ते पाल लो, वो बिना शर्त प्यार करते हैं ”, Shefali Shah ने महिलाओं को दी स्पेशल सलाह, बोलीं- शादी मत करो

punjabkesari.in Saturday, May 16, 2026 - 04:48 PM (IST)

Shefali Shah : आए दिन कोई न कोई स्टार ऐसी बात कर ही देता है, जिसकी वजह से हर जगह हलचल मच जाती है। हाल ही में बॉलीवुड की एक्ट्रेस शेफाली शाह ने युवाओं को एक ऐसी सलाह दी है, जिसकी वजह से हर जगह बस उनके ही चर्चे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिंदगी का कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए नहीं तो बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

Shefali Shah Marriage Advice 

कम उम्र में शादी करना पड़ सकता है भारी 
इन इंटरव्यू में शेफाली शाह ने बताया कि कम उम्र में शादी करना सबसे बड़ी बेफ़कूफी है। शादी की उम्र में इंसान को सबसे पहले खुद को समझना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने हस्ते हुए कहा कि ‘जब तक आपको खुद ये नहीं पता कि आपको क्या पसंद है और क्या नहीं, तब तक शादी जैसा बड़ा फैसला मत लो। पहली किसी भी व्यक्ति को जिंदगी को एन्जॉय करना चाहिए तब जाके ही शादी जैसा कोई बड़ा फैसला लेना चाहिए। 

Shefali Shah Marriage Advice 

इसी के साथ आगे उन्होंने कहा कि शादी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, यदि आप समाज के दवाब में आकर शादी करते हैं तो बाद में सिर्फ परेशानी ही पल्ले पड़ती है। शेफाली शाह ने कहा कि व्यक्ति को पहले खुद मैच्योर होना चाहिए। 

कुत्ते पाल लो लेकिन बच्चे मत पैदा करो 
इसके बाद शेफाली शाह ने कुछ ऐसी बात बोल दी है जिसकी वजह से अब वो सुर्खियों में हैं। शेफाली शाह ने कहा कि च्चे मत करो, डॉग्स पालो। शेफाली ने कहा कि कुत्ते हमेशा वफादार होते हैं और हर जगह आपका साथ देते हैं। 

Shefali Shah Marriage Advice 

शेफाली शाह की लाइफ 
अगर शेफाली शाह की जिंदगी की बात की जाए तो उन्होंने सबसे पहले उनकी शादी टीवी अभिनेता हर्ष छाया से हुई लेकिन मन-मुटाव के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2000 में फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह से विवाह किया और अब शेफाली के दो बेटे हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News