अपनी ही मौत की झूठी खबर सुनकर फूटा Shakti Kapoor का गुस्सा, कहा - ' मैं पूरी तरह से स्वस्थ और खुश हूं, फेक न्यूज फैलाना बंद करो’

punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 11:56 AM (IST)

Shakti Kapoor : वीरवार की रात को एक फोटो वायरल हुई, जिसने सारी इंडस्ट्री में सनसनी फैला दी। उस फोटो में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शक्ति कपूर के मौत की खबर दी हुई थी। जैसे ही ये फोटो इंटरनेट पर आई, हर तरफ सनसनी मच गई। एक के बाद एक हर किसी ने इस की तरह की फोटोज डालना शुरू कर दिया। 

 Shakti Kapoor Death Rumours

इसके बाद ही शक्ति कपूर ने अपने ऑफिसियल पेज से एक वीडियो पोस्ट की। इस वीडियो में उन्होंने अपने हेल्थ की जानकारी दी। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि जो भी ये खबर फैला रहा है बिलकुल झूठ है। इसी के साथ उन्होंने कहा जो भी व्यक्ति इस तरह का मजाक कर रहा है, उसे बक्शा नहीं जाएगा। शक्ति कपूर ने कहा है कि वो जल्द ही इसकी रिपोर्ट पुलिस में करेंगे। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shakti Kapoor (@shaktikapoor)

वीडियो में बताई सारी सच्चाई 
जैसे की देख और सुन सकते हैं इस वीडियो में शक्ति कपूर कहते नजर आ रहे हैं- मेरे निधन की खबरें पूरी तरह से झूठी हैं। मैं पूरी तरह से स्वस्थ और खुश हूं। कृपया इन खबरों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें।’ 

साल के शुरुआत में बीमार हो गए थे शक्ति कपूर
इस साल की शुरुआत में ही कुछ ऐसी खबर आई थी की शक्ति कपूर  तबीयत खराब हो गई थी और उन्हें अपनी बेटी  श्रद्धा कपूर के साथ हॉस्पिटल में देखा गया। तभी से उनके फैंस ने ये अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद उनकी सेहत ठीक नहीं है।  

शक्ति कपूर की तबीयत को लेकर अफवाहों का सिलसिला इस साल के शुरुआत में शुरू हुआ। वह अपने बेटी और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ अस्पताल में दिखे थे। उस वक्त पैपराजी को देखकर श्रद्धा कपूर भड़क गई थीं। तभी से फैंस को लगा कि शक्ति कपूर की तबीयत खराब है। 

 Shakti Kapoor Death Rumours

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News