अगर आपको मैं पसंद नहीं हूं, तो मुझे मत देखिए... Nepotism पर भड़की Alia Bhatt , ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

punjabkesari.in Sunday, Jun 21, 2026 - 05:40 PM (IST)

Alia Bhatt On Nepotism : हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Alia Bhatt को India's Got Latent दूसरे सीजन में देखा गया। इसके अलावा वो जल्द ही अपनी मूवी अल्फा में नजर आने वाली हैं। हिंदी सिनेमा में लगभग 14 साल के सफर के दौरान उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। अपनी शानदार अदाकारी और लगातार हिट फिल्मों की बदौलत आलिया आज इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और सफल अभिनेत्रियों में शामिल हैं। 

हालांकि, उनकी सफलता के साथ-साथ नेपोटिज्म का मुद्दा भी अक्सर उनसे जुड़ता रहा है। कई बार ट्रोलर्स ने उनकी उपलब्धियों का श्रेय उनके फ़िल्मी बैकग्राउंड को दिया और इस विषय पर उन्हें निशाने पर लिया लेकिन आलिया ने हमेशा अपने काम और प्रदर्शन के जरिए जवाब देना बेहतर समझा। 

 Alia Bhatt on Nepotism

एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे नेपोटिज्म को लेकर सवाल किया हुआ तो उन्होंने बिना किसी झिझक के अपनी बात रखी। उनके आत्मविश्वास से भरे जवाब ने आलोचकों को सोचने पर मजबूर कर दिया और इस बहस में उनका पक्ष मजबूत से सामने आया। आज आलिया अपनी कड़ी मेहनत, प्रतिभा और दमदार अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। 

फ़िल्मी परिवार से है आलिया का संबंध 
आलिया का बैकग्राउंड हमेशा से ही फ़िल्मी रहा है। ऐस इस वजह से क्योकि आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट है जो बहुत बड़े दिग्गज डायरेक्टर हैं और उनकी मां सोनी राजदान भी बहुत मशहूर एक्ट्रेस हैं। इतना ही नहीं इमरान हाश्मी और मोहित सूरी भी आलिया भट्ट के कजन ही हैं। इस वजह से जब भी नेपोटिज्म जैसे मुद्दों पर बात होती है तो आलिया भट्ट का नाम सबसे पहले आता है। 


  Alia Bhatt on Nepotism
ट्रोलर्स को आलिया भट्ट ने दिया मुहतोड़ जवाब 
एक इंटरव्यू के दौरान एक आलिया भट्ट ने बेबाक अंदाज से कहा था कि वो किसी को सफाई नहीं देंगी। आलिया ने बोला की अगर किसी को मैं नहीं पसंद तो मुझे मत देखें क्योंकि इस पर उनका कोई नियंत्रण नहीं है। उनका यह भी कहना था कि लोग हमेशा कुछ न कुछ आलोचना करते रहते हैं लेकिन उम्मीद है कि वह अपनी फिल्मों के जरिए यह साबित कर पाएंगी कि वह जिस जगह पर हैं वह उन्होंने अपनी म्हणत और काबिलियत से हासिल की है। 

 Alia Bhatt on Nepotism

 जल्द ही अल्फा में नजर आएंगी आलिया भट्ट 
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ में दिखाई देंगी। यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को रिलीज होगी और हाल ही में इसका ट्रेलर भी जारी किया गया है। इस प्रोजेक्ट का निर्देशन शिव रवैल ने किया है, जबकि इसके निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News