सच्चाई आई सामने, आखिरकार क्यों Paparazzi लेते हैं एक्ट्रेसस का बैक शॉट्स ? फोटोग्राफर ने खोले सारे राज
punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2026 - 07:16 PM (IST)
एंटरटेनमेंट डेस्क : अक्सर अपने देखा होगा कि जब कोई एक्टर या हीरोइन जिस भी जगह जाती है, वहां फोटोग्राफर्स पहले से मौजूद होते हैं। हर किसी के मन में यह सवाल जरुर आता है कि ये हर जगह कैसे पहुंच जाते हैं। इसी के साथ पैपराजी को इस बात के लिए भी काफी ट्रोल किया जाता है कि वो ज्यादातर एक्ट्रेस के बैक शॉट लेते हैं। इन्ही सब बातों का जवाब हाल ही में एक सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने दिया है। उन्होंने ऐसी सच्चाई बताई हैं, जिसे सुनकर हर आम इंसान शॉक हो जाए।
फोटोग्राफर ने खोले सारे राज
हाल ही में एक पॉडकास्ट सच का आईना में फोटोग्राफर शैलेश पांडे से पुछा गया कि अक्सर सारे पैपराजी पीछे से ही क्यों तस्वीर लेते हैं। इसी बात का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि इन सब मैं हमारी कोई गलती नहीं है। हमें जो कहा जाता है, हम वहीं करते हैं। अगर किसी को तस्वीर लेना पसंद नहीं है तो खासतौर पर एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर दिया जाए। यदि ऐसा हो जाता है तो हम बिलकुल भी उन्हें कैप्चर नहीं करेंगे, हम कोई पागल थोड़ी न हैं।
इसी के साथ उन्होंने आलिया भट्ट के बारे में कहा कि जब वो हमें मना करती हैं कि है हमारी फोटो न खींचो तो हम नहीं खींचते हैं। इसी तरह यदि किसी को भी दिक्कत है तो बता दें। हम वहां खुद नहीं जाते हैं, हमे पहले मैसेज आता है कि कोई सेलेब्स कहां और कब पहुंचेंगे। उसी के मुताबिक हम वहां जाते हैं और सेलिब्रिटीज को भी इस बात को समझना चाहिए।
जो भी हमे अपनी तस्वीर खींचने के लिए मना करता है, हम उसकी भावना का सम्मान करते हैं और अपने आप पीछे हट जाते हैं।
