‘Bigg Boss 20'' में इस बार होगा कुछ ऐसा, जो पहले कभी नहीं हुआ, Salman Khan ने खोला बड़ा राज

punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2026 - 07:03 PM (IST)

मुंबई, 06 अगस्त (वार्ता) : बिग बॉस लवर्स का इन्तजार बस खत्म होने वाला है। 19वें के सीजन के बाद अब सलमान खान ने अगले सीजन की भी घोषणा कर दी है। 6 सितंबर से दर्शक बिग बॉस का आनंद ले सकेंगे। इसी के साथ सलमान खान ने दर्शकों के लिए एक सस्पेंस भी छोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि बिग बॉस में हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक वरदान मिलेगा। 

हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक वरदान
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20' के नए टीज़र में अभिनेता सलमान खान ने बड़ा संकेत देते हुए कहा है कि इस बार शो के हर प्रतियोगी को ‘एक वरदान' मिलेगा। जारी टीज़र में सलमान खान अपने अंदाज़ में कहते हैं, 'इस बार बिग बॉस में हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक वरदान।'

 इस एक संवाद के साथ ही शो के नए सीज़न को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है। हालांकि, यह ‘वरदान' क्या होगा, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। टीज़र सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। दर्शक अनुमान लगा रहे हैं कि यह कोई ऐसा विशेष अधिकार या सुविधा हो सकती है, जो प्रतियोगियों के खेल और रणनीति को प्रभावित करेगी तथा शो में नए मोड़ लेकर आएगी। 

निर्माताओं के अनुसार, इस बार का सीज़न पहले की तुलना में अधिक बड़ा, रोमांचक और अप्रत्याशित होगा, जिसमें कई नए ट्वस्टि और चुनौतियां देखने को मिलेंगी। ‘बिग बॉस 20'का प्रीमियर 06 सितंबर से होगा। यह शो जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा और कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News