Hotness की सारे हदें पार, Maldives में बिकनी पहन Nia Sharma का सबसे बोल्ड अवतार हुआ वायरल, तस्वीरों में Rumoured बॉयफ्रेंड संग आई नजर
punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 07:08 PM (IST)
Nia Sharma Photos : टीवी इंडस्ट्री की सबसे हॉट एक्ट्रेस निया शर्मा हमेशा से ही अपने फैशन सेंस के लिया जानी जाती हैं। इस दौरान निया फ़िलहाल मालदीव्स में अपना वेकेशन का आनंद ले रही हैं। हाल ही में निया ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनके ऊपर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। हर तस्वीर में उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। इसी बीच इन तस्वीरों में एक और सरप्राइज देखने को मिल रहा है और वो है उनका कथित बॉयफ्रेंड सिकंदर सिंह। हालांकि दोनों की तरफ से अभी कोई पुष्टि नहीं है लेकिन अफवाहों के अनुसार सिकंदर सिंह को निया का बॉयफ्रेंड माना जा रहा है।

निया शर्मा का वाइट कट-आउट मोनोकनी लुक
इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि निया शर्मा ने वाइट कलर की मोनोकनी पहनी हुई है। इसके फ्रंट में बना प्लंजिंग कट-आउट डिज़ाइन उनके इस लुक को काफी बोल्ड और ग्लैमरस टच दे रहा है।

इसी के साथ निया ने अपने लुक को और भी ज्यादा एलिगेंट बनाने के लंबे पर्ल चेन पहनी है, जो उनकी नेकलाइन को खूबसूरती हाइलाइट करती है।

समंदर के किनारे रेत पर लेटे हुए निया का वेट-हेयर वाइब बेहद आकर्षक लग रहा है। कुछ तस्वीरों में उनका क्लासिक ब्लैक-एंड-व्हाइट मोड दिखता है, तो कुछ में सुनहरी किरणों के साथ वे बीच पर पोज़ देती नज़र आ रही हैं।
Rumoured बॉयफ्रेंड संग आई नजर
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने शायद इंस्टाग्राम पर अपने कथित बॉयफ्रेंड सिकंदर सिंह को पहली बार सबके सामने दिखाया है। सिकंदर के साथ कई पोस्ट्स ने ऑनलाइन डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है।

एक तस्वीर में दोनों साथ में ड्रिंक्स का मज़ा लेते दिख रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में सिकंदर, निया का हाथ पकड़े हुए हैं और निया कैमरे के लिए पोज़ दे रही हैं। एक और तस्वीर में, दोनों मालदीव के उस रिसोर्ट के स्टाफ के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं, जहां वे छुट्टियां मना रहे थे।
