19 साल छोटे लड़के को डेट कर रही हैं Malaika Arora ! सामने आई वजह, क्यों पसंद आते हैं छोटे उम्र के पार्टनर ?

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2026 - 01:30 PM (IST)

Malaika Arora Love Life : बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा हमेशा से ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उनके ग्लैमरस लुक के अलावा फैंस उनकी लव लाइफ में भी काफी दिलचस्पी रखते हैं। अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका ने लंबे समय तक अर्जुन कपूर को डेट किया। हालांकि, दोनों का रिश्ता अब खत्म हो चुका है। इसके बाद अब मलाइका का नाम डायमंड कारोबारी हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर्ष उम्र में मलाइका से करीब 19 साल छोटे हैं। ऐसे में एक बार फिर एक्ट्रेस के खुद से कम उम्र के पार्टनर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 

Malaika Arora love life

मलाइका को क्यों पसंद हैं छोटी उम्र के लड़के ?
हाल ही में हुए एक पॉडकास्ट के दौरान सीनियर एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट ने मलाइका के डेटिंग लाइफ के बार में भी चर्चा की। उन्होंने कहा उम्र में छोटे पार्टनर के साथ रिश्ते को लेकर कहा की किसी महिला का अपने से कम उम्र के पुरुष को डेट करना बिल्कुल भी सामान्य बात है। उन्होंने यह भी सवाल किया कि जब पुरुष खुद से काफी कम उम्र की महिलाओं के साथ रिलेशनशिप में होते हैं तो उनकी उम्र के अंतर को लेकर उतनी चर्चा या सवाल क्यों नहीं किए जाते ?

 बड़े उम्र के पुरुष सफल महिला से होते हैं असहज 
जर्नलिस्ट ने बताया की मलाइका एक बहुत ही आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सक्षम महिला हैं इसलिए यह जरुरी नहीं कि वह अपने लिए उम्र इ बड़े पार्टनर को ही चुनें। उनके मुताबिक, संभव है कि कोई उम्रदराज पुरुष ऐसे महिला के साथ सहज महसूस न करे जो अपने करियर में सफल होने के साथ-साथ अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेने में सक्षम हो। 

Malaika Arora love life

 मलाइका को नहीं मिल रहा अपने लेवल का पार्टनर 
इसके बाद जर्नलिस्ट ने बहुत ही चौकानें वाली बात बताई। उन्होंने कहा शायद मलाइका को अभी तक अपने बराबर की सोच वाला पार्टनर नहीं मिला है। उनका मानना है कि कई पुरुष अपने से ज्यादा सफल या लोक्रप्रिय महिला के साथ रिश्ते में आने को लेकर सहज नहीं होते। इसके पीछे पुरुषों का अहंकार या ईगो भी एक बड़ी वजह हो सकता है। 

Malaika Arora love life

मलाइका ने नहीं की कोई पुष्टि 
आपको बता डे कि मलाइका अरोड़ा ने अभी तक अभी डेटिंग लाइफ को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सामने आने वाली बातें सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स और चर्चाओं पर आधारित हैं। ऐसे में वह अपने पार्टनर का चुनाव किस सोच के साथ करती हैं, इसका सही जवाब खुद मलाइका ही दे सकती हैं। फिलहाल, उम्र के अंतर को लेकर हो रही तमाम चर्चाओं के बावजूद मलाइका अपनी जिंदगी और करियर को अपनी शर्तों पर आगे बढ़ाती नजर आ रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News