कौन है बोनी कपूर के होने वाले दामाद Rohan Thakkar ? जानें उनकी नटेवर्थ
punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 12:47 PM (IST)
Rohan Thakkar Networth: जल्द ही बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला शादी के बंधन में बंधने वाली है। आपको बता दें कि वो अपने बॉयफ्रेंड संग शादी रचाने को तैयार हैं और उनके प्री-वेडिंग फंक्शन्स भी शुरू हो चुके हैं। ऐसे में हर कोई यह जानने को काफी उत्सुक है कि आखिर बोनी कपूर के होने वाले दामाद क्या करते हैं और उनकी नेट वर्थ कितनी है ?

कौन है रोहन ठक्कर ?
काफी समय से अंशुला रोहन ठक्कर को डेट कर रही है और अब वो जल्द ही शादी करने वाले हैं। आपको बता दें कि रोहना ठक्कर एक स्क्रिप्ट राइटर हैं।
वह मनोरंजन जगत में धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बनाने में जुटे हुए हैं। अब तक वह कई भाषाओं की फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में स्क्रीनराइटर के रूप में काम कर चुके हैं और अपने लेखन कौशल से इंडस्ट्री में जगह बना रहे हैं।
धर्माटिक एंटरटेनमेंट जो फिल्म मेकर करण जोहर का प्रोडक्शन हाउस है, रोहन ठक्कर यहां एक फ्रीलांस राइटर के रूप में काम करते हैं। इसी के साथ आपको बता दें कि उन्होंने न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से स्क्रीन राइटिंग की पढ़ाई पूरी की है।
.jpg)
अगर उनकी नेट वर्थ की बात की जाए तो रोहन ठक्कर की नेटवर्थ कम से कम 8.5 करोड़ रुपये है। इसी के साथ वो काफी शार्ट फिल्मों के लिए भी काम कर चुके हैं।
रोहन ठक्कर की खास बात यह है कि वो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं और उनका अकाउंट भी प्राइवेट है।

2022 में हुई थी अंशुला और रोहन की मुलाकात
अंशुला और रोहन की लव स्टोरी की शुरुआत 2022 में हुई थी और उसके बाद आए दिन दोनों सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते थे।
