यश राज फ़िल्म्स ने रानी मुखर्जी स्टारर ‘मर्दानी 3’ की रिलीज़ डेट का किया ऐलान

punjabkesari.in Saturday, Jan 10, 2026 - 05:58 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। यश राज फ़िल्म्स की मर्दानी हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी सोलो फीमेल-लीड फ्रैंचाइज़ है, जिसे पिछले 10 वर्षों से दर्शकों का भरपूर प्यार और सराहना मिलती आ रही है। यह ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइज़ दर्शकों के बीच कल्ट स्टेटस हासिल कर चुकी है। भारत की सबसे बड़ी और एकमात्र महिला पुलिस अधिकारी पर आधारित फ्रैंचाइज़ मर्दानी अब अपने तीसरे भाग में पहुंच चुकी है। मर्दानी 3 में रानी मुखर्जी एक बार फिर निडर पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नज़र आएंगी, जो न्याय के लिए निस्वार्थ भाव से लड़ती हैं।

यश राज फ़िल्म्स (YRF) की मर्दानी 3 की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट हो चुकी है। यह फिल्म आने वाली 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। मेकर्स इस फ़िल्म को शिवानी की अच्छाई और उसकी खौफनाक बुराई के बीच एक खूनी और हिंसक टकराव के रूप में पेश करने की कोशिश की है जहां वह देश की कई लापता लड़कियों को बचाने के लिए समय के खिलाफ एक असाधारण रेस शुरू करती हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी पहले ही इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि यह एज-ऑफ-द-सीट थ्रिलर ‘डार्क, डेडली और ब्रूटल’ होगी, जिसने सोशल मीडिया यूज़र्स, स्टार के फैंस और फ्रैंचाइज़ के चाहने वालों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट जगा दी है।

मर्दानी 3 का निर्देशन अभिराज मिनावाला ने किया है और फ़िल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है। जहां मर्दानी (पहली फ़िल्म) ने मानव तस्करी की भयावह सच्चाई को दिखाया था, वहीं मर्दानी 2 में सिस्टम को चुनौती देने वाले एक साइकोपैथ सीरियल रेपिस्ट के खौफनाक दिमाग को उजागर किया गया था। मर्दानी 3 समाज की एक और अंधेरी और क्रूर सच्चाई में उतरने जा रही है, और फ्रैंचाइज़ की दमदार, मुद्दा-आधारित कहानी कहने की परंपरा को आगे बढ़ाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manisha

Related News