“मैं कभी सिर्फ एक पार्टनर के साथ नहीं रही…“प्यार में कोई रूल नहीं होना चाहिए- एक्ट्रेस Shahana ने खोले अपनी लव लाइफ के राज

punjabkesari.in Thursday, May 28, 2026 - 03:39 PM (IST)

Shahana Love Life : Shahana Goswami हमेशा से ही अपनी एक्टिंग और बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। शहाना आज तक ‘रॉक ऑन’, ‘डिस्पैच’, ‘हनीमून ट्रैवल्स’, ‘हीरोइन’, ‘ज्विगाटो’ और ‘संतोष’ जैसी फिल्मों में देखा गया है। लेकिन फ़िलहाल वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में चल रही हैं। 

हाल ही में एक पॉडकास्ट में Shahana Goswami ने अपने जीवन की कुछ पर्सनल बातें शेयर की। उन्होंने कहा कि फ़िलहाल वो अभी ओपन रिलेशनशिप में नहीं हैं और उनकी जिंदगी में कोई एक स्थायी या प्राइमरी पार्टनर नहीं है। 

Shahana Love Life

शहाना ने बताया कि हर इंसान अलग तरीके से प्यार करता है और मेरे अनुसार रिश्तों को एक तय दायरे के बांधकर नहीं देखा जाना चाहये। हर व्यक्ति प्यार और संबंधों को अपने तरीके से महसूस करता है और वहीं रिश्ता सबसे बेहतर होता है, जिसमें भरोसे के साथ खुलापन भी हो। अभिनेत्री ने कहा कि पारंपरिक रिश्तो की सोच उनके स्वभाव से मेल नहीं खाती इसलिए उन्होंने अपनी पसंद और कम्फर्ट के मुताबिक जिंदगी जीने का फैसला लिया है। 

इस वजह से चुना ओपन रिलेशनशिप का रास्ता
बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि पारम्परिक रिश्ते उन्हें हमेशा से ही पसंद नहीं आये, उनका मानना है कि जो व्यक्ति प्यार में बंध जाता है वो अपनी आजादी को खो देता है। अपने पिछले रिलेशनशिप से उन्होंने सीख लिया था कि कोई भी रिश्ता ज्यादा लम्बा नहीं टिक पाता है। उन्होंने अपनी मानसिक शांति के लिए ये फैसला लिया। 

Shahana Love Life

 क्या हैं ओपन रिलेशनशिप ?
 शहाना गोस्वामी ने ओपन रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुआ बताया कि इसका अर्थ यह है कि, जिस समय आप जिस भी व्यक्ति के साथ है, उसके साथ ईमानदार रहें। 

ओपन रिलेशनशिप है दोस्ती जैसा 
 Shahana Goswami ने अपने रिश्तो को दोस्ती की तरह बताते हुए कहा कि जैसे इंसान की जिंदगी में कई दोस्त होते हैं और हर किसी के साथ अलग तरह का रिश्ता बनता है, वैसे ही वह अपने संबंधों को भी देखती हैं। उनके अनुसार, फिलहाल उनके लिए ओपन रिलेशनशिप का मतलब किसी एक तय पार्टनर के साथ बंधना नहीं, बल्कि ऐसे रिश्ते रखना है जिनमें अपनापन और लंबे समय तक जुड़ाव बना रहे। अभिनेत्री ने कहा कि किसी रिश्ते को एक निश्चित नाम या दिशा देना जरूरी नहीं होता। कभी कोई रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक सीमित रहता है, तो कभी उसमें भावनात्मक और शारीरिक नजदीकियां भी शामिल हो सकती हैं। 

Shahana Love Life
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News