Rakhi Sawant ने लिया Ranveer Singh का पक्ष, FWICE को दी चुनौती, बोलीं- ''दम है तो सलमान खान को बैन करके दिखाओ''

punjabkesari.in Thursday, May 28, 2026 - 05:16 PM (IST)

Ranveer Singh : धुरंधर की सक्सेस के बाद रणवीर सिंह अपनी एक गलती की वजह से काफी सुर्खियों में आ गए हैं। डॉन 3 की शूटिंग से तीन हफ्ते पहले ही रणवीर सिंह से मूवी से अपना पल्ला झाड़ लिया। इस बात से नाराज होकर फरहान अख्तर ने रणवीर के खिलाफ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद से ये मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बड़े-बड़े सितारें चंकी पांडे, मीका सिंह और भी लोग रणवीर सिंह के सपोर्ट के लिए उतरे। इसके बाद अब राखी सावंत ने भी इस मुद्दे को लेकर अपनी राय रखी है। 

Ranveer Singh Don 3 Controversy
 
राखी ने कहा रणवीर से जलते है लोग 

जब कोई कंट्रोवर्सी होती है, तब-तब राखी सावंत अपना ब्यान देने से पीछे नहीं हटती हैं। अब फिर से राखी सावंत रणवीर सिंह के पक्ष में उतरी हैं। उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों की निंदा करती हूं जिन्होंने रणवीर को बैन किया है। इस हरकत से मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है। रणवीर सिंह बहुत बड़े स्टार हैं, उनकी तरक्की को देखकर आज के समय में हर कोई उनसे जलता है। यदि आप लोगों में इतनी ही हिम्मत है तो सलमान खान को बैन कर के दिखाओ। सलमान भाई एक-एक की बैंड बजा देंगे। साथ ही राखी ने कहा कि रणवीर और उनकी पत्नी दीपिका ने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया है। 

Ranveer Singh Don 3 Controversy

क्या है रणवीर और फरहान का विवाद ?
फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। FWICE का कहना है कि कई बार बुलाए जाने के बावजूद रणवीर सिंह उनकी समिति के सामने पेश नहीं हुए। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ की ओर से दर्ज शिकायत पर भी रणवीर की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया, न ही उन्होंने इस मामले में अपना पक्ष स्पष्ट किया है।

Ranveer Singh Don 3 Controversy


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News