‘पेद्दि’ ने दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 181.8 करोड़ रुपये के साथ कायम रखा कमाई का दबदबा

punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2026 - 06:20 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। महीनों तक सोशल मीडिया और फैंस के बीच भारी बज (चर्चा) बनाए रखने के बाद, भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक राम चरण स्टारर 'पेद्दि' ने दुनिया भर के सिनेमाघरों में एक ऐतिहासिक शुरुआत की है। फिल्म को दर्शकों का इतना शानदार और जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है कि इसने इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग्स में से एक दर्ज करा ली है। अपनी इस धमाकेदार शुरुआत के साथ ही 'पेद्दि' इस साल की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस कामयाबियों में से एक बनकर उभरी है। 

राम चरण, जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू स्टारर भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक, 'पेद्दि'  ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। महीनों के लंबे इंतजार, चार्टबस्टर गानों और दमदार ट्रेलर के बाद, इस फिल्म ने दुनिया भर के दर्शकों के दिलों को पूरी तरह से जीत लिया है।

​रिलीज के महज दो दिनों के भीतर ही 'पेद्दि' ने कमाई के नए मील के पत्थर स्थापित कर दिए हैं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड ₹181.8 करोड़ का छप्परफाड़ ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, जो इसे इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग्स में से एक बनाता है। खास बात यह है कि पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ (दर्शकों की तारीफ) की बदौलत फिल्म के हिंदी वर्जन की कमाई में दूसरे दिन शानदार उछाल देखने को मिला है और सभी शोज़ में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

​अब जब वीकेंड शुरू हो चुका है और कई शहरों से शोज़ के हाउसफुल होने की खबरें आ रही हैं, तो माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म और भी बड़े रिकॉर्ड बनाएगी। फिल्म में राम चरण के खतरनाक ट्रांसफॉर्मेशन और दमदार परफॉर्मेंस की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है। 'आरआरआर' (RRR) के बाद 'पेद्दि' राम चरण के करियर की दूसरी ₹100-करोड़ की ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। इसी के साथ वे दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर एक से ज्यादा बार ₹100 करोड़ की ओपनिंग देने वाले भारत के केवल पांचवें एक्टर बन चुके हैं।

​इस ऐतिहासिक कामयाबी को सेलिब्रेट करते हुए मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, #Peddi ने 2 दिनों में वर्ल्डवाइड 181.8 करोड़+ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है बॉक्स ऑफिस चैंपियन #PEDDI सिनेमाघरों पर राज कर रही है अपनी टिकटें अभी बुक करें 

बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म 'पेद्दि' में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ फिल्म में शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे दमदार कलाकार अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं, जो इस फिल्म के स्केल और इसके इम्पैक्ट को एक अलग ही लेवल पर ले जाते हैं। इस फिल्म का निर्माण 'वृद्धि सिनेमाज' के बैनर तले वेंकट सतीश किलारू ने किया है, जिसमें 'मैत्री मूवी मेकर्स', 'सुकुमार राइटिंग्स' और 'IVY एंटरटेनमेंट' ने सहयोग किया है, जबकि इसके को-प्रोड्यूसर ईशान सक्सेना हैं।

​साल 2020 में शुरू हुई 'आईवीवाई एंटरटेनमेंट' ने भारत में फिल्म राइट्स खरीदने और एक बेहतरीन प्रोडक्शन हाउस के रूप में बहुत कम समय में अपनी एक मजबूत पहचान बना ली है। यह कंपनी लगातार प्रीमियम आईपी (IP) और फिल्म राइट्स की एक बड़ी लिस्ट तैयार कर रही है, साथ ही क्रिएटिव प्रोडक्शन हाउसेस को बढ़ावा दे रही है ताकि वे ऐसी शानदार फिल्में बना सकें जो दुनिया भर के दर्शकों के दिलों को छू लें।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by PEDDI (@peddimovie)

​यह फिल्म एक बेहद मजबूत और कड़क टेक्निकल टीम से भी लैस है, जिसमें ऑस्कर विनर ए. आर. रहमान का शानदार संगीत, आर. रत्नावेलु की सिनेमैटोग्राफी, अविनाश कोल्ला का प्रोडक्शन डिजाइन, नवीन नूली की एडिटिंग और वी. वाई. प्रवीण कुमार का एग्जीक्यूटिव प्रोडक्शन शामिल है, जो इस फिल्म को विजुअली और टेक्निकली बहुत ग्रैंड बनाते हैं।

​'धुरंधर', 'धुरंधर: द रिवेंज' और 'राजा शिवाजी' की छप्परफाड़ कामयाबी के बाद, अब 'जियो स्टूडियोज' नॉर्थ इंडिया में 'पेद्दि' को रिलीज करने की जिम्मेदारी संभाल रहा है। यह फिल्म 4 जून 2026 को दुनिया भर के  सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansi

Related News