52 की उम्र में क्या Malaika Arora को फिर मिला प्यार ? समंदर की लहरों के बीच Mystery Man संग तस्वीर ने मचाई हलचल
punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2026 - 04:56 PM (IST)
Malaika Arora : मलाइका अरोड़ा का नाम बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में आता है। हर बार अपने फिटनेस गोल की वजह से वो सुर्खियों में आ जाती हैं। हाल ही में फैशन क्वीन माने जाने वाली मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी ग्रीस वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर छुट्टियों की कई मनमोहक तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें नीले समंदर का खूबसूरत नजारा, सफ़ेद रंग के पारंपरिक घर, मनमोहक सनसेट और उनका स्टाइलिश वेकेशन लुक फैंस का ध्यान खींच रहा है। हालांकि, इस तस्वीरों के बीच एक तस्वीर ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी, जिसमें एक मिस्ट्री मैन भी नजर आया। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह जानने की उत्सुकता बढ़ है कि आखिर वह शख्स कौन है।

मलाइका अरोड़ा ने हर लुक में ढाया कहर
हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मलाइका अरोड़ा ने अपने ग्रीस वेकेशन की फोटो सीरीज में कई शानदार और स्टाइलिश लुक्स साझा किए हैं। एक तस्वीर में वह पारंपरिक ग्रीक आर्किटेक्चर वाले घर के अंदर सुकून भरे पल बिताती हुई दिखाई दे रही हैं।

एक तस्वीर में मलाइका अरोड़ा ने पिंक और रेड शेड की आकर्षक मोनोकिनी पहनी है, जो सफ़ेद दीवारों और नीली खिड़कियों के बीच बेहद खूबसूरत नजर आ रही है।
दूसरी तस्वीर में मलाइका समुद्र के किनारे चट्टानों पर बैठकर कैमरे के लिए पोज देती हुई दिख रही हैं। पस्टेल पिंक बिकनी में उनका फिट और टोंड फिजीक साफ झलक रहा है। शाम के समय उन्होंने डीप महरून रंग की हॉटर-नेक ड्रेस पहनकर अपने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींचा। डूबते सूरज की सुनहरी रौशनी के बाच उनका एलिगेंट स्टाइल और आत्मविश्वास तस्वीरों को और भी खास बना रहा है।

मिस्ट्री मैन की तस्वीर ने खींचा सबका ध्यान
मलाइका अरोड़ा की हर तस्वीर ने फैंस का दिल जीता लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा एक ऐसी फोटो की हो रही है जिसमें वह समुद्र के बीच एक रहस्यमयी शख्स के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में दोनों के चेहरा दिखाई नहीं देता क्योंकि उन्हें पीछे से कैप्चर किया गया है। वे समुन्द्र के खूबसूरत नजारों के बीच हाथ उठाकर ड्रिंक एन्जॉय करते दिख रहे हैं।

इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर आने के बाद उनके फैंस ने तरह-तरह के अनुमान लगाने शुरू कर दिए हैं। कई पूछ रहा है कि मलाइका के साथ दिख रहा व्यक्ति कौन है, तो कुछ लोग उस लड़के को उनका नया बॉयफ्रेंड मान रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने दावा किया कि तस्वीर में नजर आ रहा व्यक्ति हर्ष मेहता हो सकता है। हालांकि, इन दावों की कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही मलाइका ने उस व्यक्ति के पहचान को लेकर कोई जानकारी शेयर की है।
