रातों-रात Priyanka Chopra से लेकर Virat Kohli तक सबने खोए लाखों followers, जानें क्यों ?
punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 04:35 PM (IST)
Priyanka Chopra Instagram Followers : हाल ही में सोशल मीडिया से कुछ ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनते ही सब काफी परेशान हो गए हैं। आपको बता दें कि बड़े-बड़े सेलेब्रटीज़ प्रियंका चोपड़ा, विराट कोहली और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की रातों-रात इंस्टाग्राम फोल्लोवेर्स में गिरावट देखने को मिली है। इतने बड़े सितारों के Followers का कम होना कोई छोटी बात नहीं है। अब ऐसा क्यों हुआ है, तो चलिए जानते हैं -

मेटा ने हटाए फेक अकाउंट
आपको बता दें कि इंस्टाग्राम ने बहुत से फेक अकाउंट को रिमूव कर दिया है। इसी वजह से फॉलोअर्स में कटौती देखने को मिली है। इंस्टग्राम ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि आज-कल लोग फेक अकाउंट बनाकर लोगों को तंग करते हैं। इसके अलावा फेक अकॉउंट बनाने के बाद कुछ लोग अपने ही लाइक्स और कमेंट को बढ़ाते रहते हैं। अचानक ऐसा होने के बाद कुछ लोगों को ऐसा लगा कि शायद इंस्टाग्राम में कोई परेशानी आ गई है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है।

इन सितारों के घटे फॉलोअर्स
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 6.6 मिलियन, मेसी के 4.8 मिलियन, जस्टिन बीबर के 4.3 मिलियन, विराट कोहली के 2 मिलियन, प्रियंका चोपड़ा के 1.1 मिलियन,
श्रद्धा कपूर के 1 मिलियन और आलिया भट्ट के भी 1 मिलियन फॉलोअर्स गायब हो गए है।
इंडियंस ही नहीं बल्कि विदेश के लोगों को भी ऐसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक K-Pop इंडस्ट्री के भी फॉलोवर्स में भारी कटौती आई है।

