Samantha Ruth या Raj Nidimoru, जानें दोनों पति-पत्नी में से कौन है सबसे अमीर ?

punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2026 - 06:17 PM (IST)

साउथ सिनेमा की सबसे मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने लगभग 3 साल के लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर शानदार वापसी की है।  उनकी नै फिल्म  'मां इंति बंगारम' 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस फिल्म की सफलता के साथ ही सामंथा द्वारा ली गई भारी-भरकम फीस को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच लोग सामंथा और उनके पति, मशहूर निर्देशक राज निदिमोरू की कुल संपत्ति  की भी तुलना कर रहे हैं। आइए जानते हैं दोनों में से कौन सबसे ज्यादा कमाता है ?

कितनी है Samantha Ruth की नेटवर्थ ?
आपको बता दें कि  Samantha Ruth ने 2010 माँ अपनी करियर की शुरुआत की थी और आज उन्हें इंडस्ट्री में 16 साल हो चुके हैं। अब तक वो  करीब 110 करोड़ से 120 करोड़ रुपए  की मालकिन हैं। फिल्मों और ब्रांड्स के जरिए उन्होंने यह सब कमाया है। 

एक फिल्म की लेती हैं इतनी फीस फीस 
आपको बता दें की Samantha Ruth एक फिल्म के कम से कम 3 से 5 करोड़ रुपये  लेती हैं। 
 
ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाती हैं मोटा पैसा 
फिल्मों के साथ-साथ सामंथा कई बड़े ब्रांड्स का चेहरा भी हैं और इन्ही एड्स के माध्यम से वो कम से कम 8 करोड़ रुपये कमा ही लेती हैं। 

मुंबई में है 15 करोड़ का आलीशान घर
इस बारे में शायद ही लोगों को पता होगी की सामंथा के पास मुंबई में अपना एक बड़ा घर भी है, जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपये है। इसी के साथ उनके पास बहुत महंगी गाड़िया भी हैं। 

कौन हैं राज निदिमोरू ?
सामंथा के पति राज एक जाने-माने डायरेक्टर हैं और उन्होंने बहुत ही हिट सीरीज बनाई हैं। जैसे कि द फैमिली मैन', 'फर्जी' और सामंथा स्टारर 'सिटाडेल। अगर उनकी नेटवर्थ की बात की जाए तो उनकी नेटवर्थ भी करोड़ो में से एक है। इसी के साथ सामंथा और राज सबसे महंगी जोड़ियों में से एक हैं। 


  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News