क्यों हैं Rashmika Mandanna इतनी सुन्दर ? एक्ट्रेस ने खुद फैंस को बताया अपनी ख़ूबसूरती का राज

punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2026 - 07:38 PM (IST)

 Rashmika Mandanna  : इन दिनों रश्मिका मंदाना अपनी आने वाली फिल्म कॉकटेल 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फैंस के साथ बातचीत की और उनके कई सवालों के जवाब दिए। 

क्या है रश्मिका मंदाना इतनी सुन्दर ?
सोशल मीडिया पर लाइव सेशन के दौरान जब एक फैन ने उनसे उनकी सुंदरता का राज पूछा तो इस पर रश्मिका ने किसी ब्यूटी प्रोडक्ट या स्किनकेयर रूटीन का जिक्र करने के बजाय एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक जवाब दिया। ये सुनने के बाद फैंस उनकी तारीफ के कसीदे पढ़ रहे हैं। 

 रश्मिका ने फैंस को बताया सुन्दर होने का राज 
रश्मिका ने बड़े ही प्यार से लड़कियों को सलाह दी की, हमेशा उन लोगों के साथ रहो जो आपके अंदर के बच्चे को हमेशा जगा कर रखें। जब इंसान अपने भीतर की मासूमियत और खुशियों को संभालकर रखता है, तो उसकी जिंदगी में सकारात्मकता बनी रहती है। इसका साफ़-साफ़ इशारा था कि आप जितना पॉजिटिव रहेंगे, आपकी स्किन उतनी ही ग्लो करेगी। 

कौन-सा काम सबसे ज्यादा मन को देता है ख़ुशी ?
इसी लाइव सेशन के दौरान एक यूजर ने रश्मिका मंदाना से उनकी शादी और निजी जीवन को लेकर सवाल किया। इस पर उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसा महसूस होता है जैसे उनका कोई सपना सच हो गया हो।

वहीं, एक अन्य फैन ने उनसे पूछा कि उनके जीवन का सबसे खुशहाल फैसला कौन-सा रहा है, तो रश्मिका ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि उन्होंने अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News