एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे, चमक-धमक छोड़ घाट के किनारे Sunil Grover ने आम लोगों के साथ जमीन पर सोकर बिताई रात

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 01:11 PM (IST)

Sunil Grover : कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे जिस भी किरदार को निभाते हैं, उसमें पूरी तरह ढल जाते हैं, यही वजह है कि दर्शक उन्हें खूब पसंद करते हैं। हालांकि, उनकी लोकप्रियता सिर्फ उनके काम तक सीमित नहीं है बल्कि उनकी सादगी भी लोगों का दिल जीत लेती है। हाल ही में सुनील का एक ऐसा ही सादा और जमीन से जुड़ा अंदाज देखने को मिला, जब वे घाट किनारे आम लोगों के बीच आराम से समय बिताते नजर आए। उनकी यह सहजता और सादगी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। 

 चमक-धमक छोड़ घाट किनारे आम व्यक्तियों के साथ सोकर बिताई रात 
सुनील ग्रोवर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह घाट किनारे बेहद साधारण अंदाज में नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि वह आम लोगों के बीच फुटपाथ पर आराम करते दिखाई दे रहे हैं। सुनील जमीन पर लेते हुए हैं और उनकी चप्पलें भी पास में रखी हुई दिख रही हैं। उनकी सादगी ने एक बार फिर से लोगों का दिल जीत लिया है। उनके फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

सुनील ग्रोवर ने नहीं बताई लोकेशन 
वीडियो के साथ सुनील ग्रोवर ने कैप्शन दिया है- तारे जमीन पर। इस वीडियो में उनके चेहरे पर सुकून साफ़ दिखाई दे रहा है। हालांकि सुनील ग्रोवर ने कोई लोकेशन शेयर नहीं की है लेकिन वीडियो को देखकर साफ़ पता लगा रहा है यह नजारा कोई घाट के पास का है और वीडियो में भी उन्होंने जय महाकाल गाना लगाया हुआ है। 

एक ही दिल है कितनी बार दिल जीतोगे ?
कुछ समय पहले उनका एक वीडियो काफी चर्चा में रहा था, जिसमें वह सड़क किनारे हैंडपंप पर कपड़े धोते नजर आए थे। अपनी शानदार कॉमेडी और बड़े सितारों की बेहतरीन मिमिक्री के लिए मशहूर सुनील एक बार फिर लोगों का दिल जीत रहे हैं। उनके ताजा वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं। कोई उन्हें "दिल जीतने वाला कलाकार" बता रहा है, तो कोई उनकी सादगी और जमीन से जुड़े स्वभाव की तारीफ करते नहीं थक रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News