पंजाब किंग्स की लगातार हार के बाद Preity Zinta ने Golden Temple में टेका माथा, लंगर हाल में सेवा करके जीता सबका दिल
punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 03:02 PM (IST)
Preity Zinta Visit Golden Temple : आई.पी.एल की शुरुआत में पंजाब किंग्स ने हर मैच में लगातार जीत हासिल की लेकिन आई.पी.एल के खत्म होते-होते अब पंजाब किंग्स को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। इसी हार की चिंता में पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा ने हाल ही में गोल्डन टेम्पल दर्शन करने पहुंची हैं। इसी के साथ आपको खास बता दें कि डिंपल क्वीन ने कोई VIP तरीके से नहीं बल्कि आम पब्लिक की तरह स्वर्ण मंदिर के दर्शन किये।

दरबार साहिब दर्शन के दौरान प्रीति ने येलो कलर का सलवार सूट पहना। इस दौरान प्रीति ज़िंटा ने बताया कि अपनी टीम के साथ-साथ वो मानवता की शांति के लिए अरदास करने आई हैं।

गोल्डन टेम्पल में की सेवा
इतनी बड़ी हस्ती होने के बावजूद प्रीति का दिल अभी भी बहुत डाउन टू अर्थ है, यह उन्होंने शनिवार को साबित कर दिया। गोल्डन टेम्पल के दर्शन करने के बाद उन्होंने अपने हाथों से लंगर हॉल में जाकर सेवा में हिस्सा लिया। इसी सेवा फोटोज, वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। प्रीति ज़िंटा के फैंस बोल रहे हैं,'' इतना पैसा होने के बावजूद कोई इतना अच्छा और सिंपल कैसे हो सकता है ''.

जब उनकी टीम से जुड़ा कोई सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा खेल के इस पड़ाव पर उन्हें मेहनत के साथ भगवान की कृपा की बहुत जरुरत है।

टीम का दमदार प्रदर्शन
इसी के साथ उन्होंने अपनी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि श्रेयस अय्यर में बहुत काबिलियत है, वो पूरी टीम को साथ लेकर चलने की कोशिश करता है। सबसे अच्छी बात यह है कि प्रीति ज़िंटा के बच्चे श्रेयस को भैया कहते हैं। श्रेयस और हमारा रिश्ता प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि पारिवारिक भी है। श्रेयस का नेचर ही टीम की सबसे बड़ी ताकत है।

