ग्रैंड सेलिब्रेशन से दूर, सेवा और आस्था के साथ मनाया विनीत कुमार सिंह के बेटे हृदान का पहला बर्थडे

punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2026 - 01:19 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड अभिनेता विनीत कुमार सिंह और उनकी पत्नी रुचिरा सिंह ने अपने बेटे हृदान के पहले जन्मदिन को बेहद खास और यादगार अंदाज में मनाया। कपल ने इस खास मौके पर किसी भव्य पार्टी के बजाय आस्था, सेवा और कृतज्ञता को प्राथमिकता दी। उन्होंने अपने बेटे के जन्मदिन की शुरुआत भगवान का आशीर्वाद लेकर की और जरूरतमंदों की सेवा में समय बिताया।

गुरुद्वारे में की लंगर सेवा, ISKCON मंदिर में लिया आशीर्वाद
हृदान के जन्मदिन के मौके पर पूरा परिवार सबसे पहले गुरुद्वारे पहुंचा, जहां उन्होंने लंगर सेवा में हिस्सा लिया और लोगों को भोजन वितरित किया। इसके बाद परिवार ने ISKCON मंदिर जाकर बेटे के लिए सुख, शांति और अच्छे भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया। इस सादगी भरे सेलिब्रेशन में परिवार की आस्था और संस्कार साफ नजर आए।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viineet Kumar Siingh (@vineet_ksofficial)

विनीत बोले- बेटे के लिए यही सबसे खास शुरुआत थी
इस खास मौके पर विनीत कुमार सिंह ने कहा कि हृदान का एक साल का होना उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि वह चाहते थे कि बेटे का पहला जन्मदिन प्रार्थना, सेवा और कृतज्ञता के साथ शुरू हो। बतौर माता-पिता उनकी यही इच्छा है कि हृदान बड़ा होकर एक दयालु, संवेदनशील और जमीन से जुड़ा इंसान बने।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें, वर्क फ्रंट पर भी व्यस्त हैं विनीत
हृदान के जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं। फैंस और शुभचिंतकों ने परिवार को प्यार और शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो विनीत कुमार सिंह जल्द ही मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'शक्ति शालिनी' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह विक्रम फडणीस के निर्देशन में बन रही एक अनटाइटल्ड फिल्म का भी हिस्सा हैं, जिसमें उनके साथ सैयामी खेर और ताहिर राज भसीन दिखाई देंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manisha

Related News