मुझे जरा भी अश्लीलता महसूस नहीं हुई... 16 साल की उम्र में Mandakini ने किया था सबसे Bold सीन, सालों बाद अब बताई सच्चाई

punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2026 - 05:24 PM (IST)

Ram Teri Ganga Maili Scene Mandakini : 1980 के दशक में हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक बनीं अनुभवी अभिनेत्री मंदाकिनी ने राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' के सबसे चर्चित वॉटरफॉल सीन की शूटिंग को याद करते हुए कहा कि उन्हें उस सीन में कुछ भी अश्लील या असहज नहीं लगा। मंदाकिनी सिर्फ 16 साल की थीं जब उन्होंने इस फिल्म के लिए कैमरे का सामना किया, यह राज कपूर के निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म थी।

1980 के दशक में इंडस्ट्री में नई होने के बावजूद, मंदाकिनी द्वारा निभाया गया 'गंगा' का किरदार दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ गया और उसने उन्हें उस दौर की प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक के रूप में स्थापित किया। हालांकि, उनकी लोकप्रियता के साथ-साथ लोगों का ध्यान भी उन पर बहुत ज़्यादा गया और राम तेरी गंगा मैली के कई सीन सालों तक चर्चा और विवाद का विषय बने रहे। उन पलों को याद करते हुए, मंदाकिनी ने 'तुझे बुलाएं ये मेरी बाहें' गाने के उस सबसे चर्चित वॉटरफॉल सीन के बारे में बात की, जिसमें वह सफेद साड़ी पहने नजर आई थीं। उन्होंने ब्रेस्टफीडिंग (स्तनपान) वाले उस सीन पर भी बात की जिस पर काफी बहस हुई थी, उन्होंने कहा कि ये सीन फिल्म के मासूमियत और पवित्रता के बड़े संदेश पर आधारित थे, न कि उस नजरिए पर जिससे उन्हें बाद में देखा गया।

Ram Teri Ganga Maili Mandakini Scene

ANI के साथ एक खास इंटरव्यू में, उन्होंने बताया कि जब उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू की थी, तब वह सिर्फ़ 16 साल की थीं और उन्हें पूरी तरह से यह समझ नहीं था कि बाद में इन सीन को किस नजरिए से देखा जाएगा। फिल्म में वॉटरफॉल सीन के बारे में बात करते हुए, मंदाकिनी ने कहा कि राज कपूर ने उन्हें वह सीन समझाया था... उन्होंने इस बात को नकारा कि उस सीन का मकसद अश्लीलता दिखाना था। उन्होंने कहा कि फिल्म का मुख्य विचार पवित्रता और गंगा के किरदार के बारे में था।

"उनका तरीका ऐसा था कि आप उनसे कोई सवाल ही नहीं करते थे... इतने प्यार और नरमी से, जैसे कोई परिवार का सदस्य आपसे करवा रहा हो। मुझे कहीं से भी कोई अश्लीलता महसूस नहीं हुई। कोई भी खराब एहसास नहीं हुआ। पूरी फिल्म इसी बारे में थी कि पवित्रता नहीं है। वे उसे (गंगा को) अपवित्र बनाना चाहते थे लेकिन वे सफल नहीं हुए। उन्होंने आगे कहा, "वह (राज कपूर) मेरे सामने थे... मुझे थोड़ा अजीब लगा तो मैंने साड़ी को डबल कर लिया। उन्होंने कहा डबल कर लो तो मैंने कर लिया, बस हो गया वो शॉट, यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी क्योंकि मैं बहुत छोटी जगह से आई थी। एक्ट्रेस ने फिल्म के उस चर्चित ब्रेस्टफीडिंग सीन के बारे में भी बात की और साफ़ किया कि असल में कोई ब्रेस्टफीडिंग नहीं हुई थी, बल्कि उस सीन को कैमरे की पोजिशनिंग से बनाया गया था।

कोई ब्रेस्टफीडिंग नहीं थी
नहीं, कोई ब्रेस्टफीडिंग नहीं थी। उन्होंने इसे बहुत अच्छे से शूट किया था। अभी आपको समझाना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। लेकिन अगर मैं आपको समझाऊं कि यह कैसे किया गया था, तो आप समझ जाएंगे। मंदाकिनी ने आगे बताया कि उस सीन में उन्होंने एक बच्चे को पकड़ा हुआ था और उस दृश्य को गलत समझा गया। हां, मेरे पास एक बच्चा था और मैंने उसे कसकर पकड़ा हुआ था लेकिन वह ब्रेस्टफीडिंग नहीं थी। उन्होंने कहा, "मैं यही बात सबको बताना चाहती हूं। डांस डांस फ़िल्म की एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने लो-कट आउटफिट पहना था और बच्चे को अपने शरीर से सटाकर इस तरह पकड़ा था कि कैमरे के एंगल से ऐसा लग रहा था जैसे माँ बच्चे को दूध पिला रही हो। उन्होंने कहा कि दर्शक असल में यह नहीं जान सकते थे कि दूध पिलाया जा रहा था या नहीं, क्योंकि बच्चा बस उनके पास था।

Ram Teri Ganga Maili Mandakini Scene
उन्होंने कहा कि उस सीन का मकसद माँ और बच्चे के रिश्ते को दिखाना था, लेकिन बाद में उसका मतलब कुछ और ही निकाला गया।
एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि 'राम तेरी गंगा मैली' की सफलता के बाद, कुछ फ़िल्ममेकर्स चाहते थे कि वह वॉटरफ़ॉल वाला सीन दोबारा करें, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि किसी फ़िल्म की सफलता के लिए सिर्फ़ एक खास सीन नहीं, बल्कि एक अच्छी कहानी की ज़रूरत होती है। उन्होंने कहा, "हिट होने के लिए आपको एक बहुत अच्छी कहानी चाहिए होती है। जो 'राम तेरी गंगा मैली' में थी। उसमें क्या दिखाया गया है? उसे कैसे पेश किया गया है? डायरेक्टर क्या मैसेज देना चाहता है? हर चीज़ मायने रखती है।" मंदाकिनी ने कहा कि दबाव के बावजूद उन्होंने वह सीन कभी दोबारा नहीं किया और फ़िल्मों में काम करती रहीं। 'राम तेरी गंगा मैली' की सफलता के बाद, मंदाकिनी ने मिथुन चक्रवर्ती और गोविंदा जैसे इंडस्ट्री के कई बड़े नामों के साथ काम किया और अपने करियर में कई फ़िल्मों में नज़र आईं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News