‘पहला प्यार दूसरी बार’ लेकर आया प्यार और दोस्ती की नई कहानी, ट्रेलर हुआ आउट

punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2026 - 05:16 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। 'पहला प्यार दूसरी बार' का मजेदार ट्रेलर रिलीज़ हो गया है, और यह फिल्म के अनोखे टाइटल का मतलब समझा रहा है। ट्रेलर में सभी डेब्यूटेंट अपनी परफॉरमेंस से दिल जीत रहे हैं, और यही वजह है कि 'पहला प्यार दूसरी बार' को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।फिल्म का ट्रेलर खुद में जवानी के नए रंग लिए हुए है। इसमें न सिर्फ मस्तीभरे वन-लाइनर्स बल्कि रोमांस, दोस्ती, पुराने क्रश और अचानक आई उलझनों की भी झलक है।इसके क्विर्की जोक्स, मजेदार वन-लाइनर्स, मजाकिया गालियां और लगातार एक-दूसरे की टांग खिंचाई कहानी में बेझिझक हंसी-मजाक का ऐसा मजेदार तड़का लगाते हैं, जो इसे एक फ्रेश और मस्ट वॉच फिल्म बनाता है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Luv Films (@luv_films)

'पहला प्यार दूसरी बार' में वाइब्रेंट एनर्जी के साथ एफर्टलेस केमिस्ट्री, और एक ज़बरदस्त स्क्रीन प्रेज़ेंस के साथ स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर, और सरगुन कौर लुथरा अपना बिग-स्क्रीन डेब्यू करने जा रहे हैं। उनके मजेदार इंट्रोडक्शन के बाद, अब मेकर्स ने ट्रेलर के जरिए इस प्रॉमिसिंग नई टीम की एक पहली झलक पेश की है। कहना होगा कि यह फिल्म दर्शकों के लिए एक फन-फिल्ड राइड का स्टेज सेट कर चुकी है, जिसमें छह नए चेहरे अपनी परफॉर्मेंस के साथ अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं।

लव रंजन कहते हैं, "'पहला प्यार दूसरी बार' की कहानी उन यादों से जुड़ी  है जिनकी तरफ हम सब बार-बार लौटते हैं, जैसे स्कूल, फ्रेंडशिप, क्रशे, और वो लोग जिन्होंने उन सालों को खास बनाया। किरदार भले ही यंगर जनरेशन के हों, लेकिन इमोशंस यूनिवर्सल हैं। इस ह्यूमर और यंग रोमांस की दुनिया में छह नए एक्टर्स को लाना इसे और भी एक्साइटिंग बना गया है, और मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं कि दर्शक उन्हें और उनके सफर को कैसे देखते हैं।"

डायरेक्टर अनुज सैनी आगे कहते हैं, "'पहला प्यार दूसरी बार' मेरे लिए बहुत स्पेशल है क्योंकि यह मेरा डायरेक्टोरियल डेब्यू है, और मैं इस सफर को शुरू करने के लिए इससे बेहतर एक्साइटिंग टीम की उम्मीद नहीं कर सकता था। मैं इस बात से उत्साहित हूं कि इन छह यंग एक्टर्स ने फिल्म में क्या लाया है, और बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं कि दर्शक आखिरकार वो अनुभव करे जो हमने साथ मिलकर बनाया है।"

'पहला प्यार दूसरी बार' को 'लव फिल्म्स' द्वारा प्रेजेंटेड किया जा रहा है, जबकि इसका डायरेक्शन अनुज सैनी द्वारा किया जा रहा है। फिल्म को लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। बता दें कि फिल्म  23 अक्टूबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manisha

Related News