क्या KBC छोड़ेंगे Amitabh Bachchan ? बोलें- शो को होस्ट करना मुश्किल है, बहुत दिल तोड़ने वाला अनुभव रहा है

punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2026 - 07:37 PM (IST)

Amitabh Bachchan : अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग के माध्यम से लगातार प्रशंसकों से संवाद बनाए रखते हैं और अपने व्यक्तिगत जीवन के विभिन्न पहलुओं को साझा करते हैं। हाल ही में ब्लॉग पोस्ट में उन्होंने लोकप्रिय टीवी शो KBC ने अनुभवों पर चर्चा की।  उन्होंने विशेष रूप से उन प्रतिभागियों का जिक्र किया जो मंच पर अपने जीवन के बेहद निजी और दुखद किस्से सुनाते हैं। बिग बी ने स्वीकार किया कि कई बार प्रतियोगियों के इन संघर्षो और दर्दभरी कहानियों को सुनना बेहद भावुक और दिल तोड़ने वाला होता है। 
  Amitabh Bachchan on  KBC
 

अमिताभ बच्चन ने लिखा-
कुछ कंटेस्टेंट इतनी गंभीर निजी कहानियाँ लेकर आते हैं कि न सिर्फ उनके लिए अपनी भावनाओं को संभालना, बल्कि शो को होस्ट करना जारी रखना भी मुश्किल हो जाता है, मैं इस बारे में और ज़्यादा बात नहीं करूंगा क्योंकि इससे उस समझ पर असर पड़ेगा जो एक होस्ट चैनल को देता है लेकिन यह एक दिल तोड़ने वाला अनुभव रहा है।

इस रहस्यमयी और इमोशनल नोट ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। क्विज शो की बात करें तो, 'कौन बनेगा करोड़पति' सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित होता है। KBC ब्रिटिश शो 'हू वांट्स टू बी ए मिलियनेयर?' के भारतीय वर्शन के तौर पर शुरू हुआ था। यह अमिताभ बच्चन का पहला टीवी अपीयरेंस भी था और इसने उनके करियर को नई जिंदगी दी। समय के साथ, KBC सिर्फ़ एक क्विज शो से कहीं ज्यादा बन गया। कंटेस्टेंट की दिल को छू लेने वाली कहानियों और बच्चन के मशहूर डायलॉग लॉक किया जाए के साथ, यह शो लोगों की  जिंदगी का हिस्सा बन गया।

 Amitabh Bachchan on  KBC

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट 
बिग बी के काम की बात की जाए तो वो जल्द ही फिल्म कल्कि 2898 एडी के दूसरे पार्ट में नजर आएंगे। यह फिल्म नाग अश्विन द्वारा निर्देश की गई है। 
  Amitabh Bachchan on  KBC
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News